ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान LIVE हार्ट अटैक: कांग्रेस नेता की मौत

DESK: हार्ट अटैक की घटना इन दिनों काफी बढ़ गयी है। यह कब और कहा आ जाएगा यह कहना बेहद मुश्किल है। हार्ट अटैक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे जिसे देखकर आप भी हैरान रह

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान LIVE हार्ट अटैक: कांग्रेस नेता की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: हार्ट अटैक की घटना इन दिनों काफी बढ़ गयी है। यह कब और कहा आ जाएगा यह कहना बेहद मुश्किल है। हार्ट अटैक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। किसी को डांस करते-करते हार्ट अटैक आ रहा है तो किसी को जिम में तो किसी को चलते फिरते दिल का दौरा पड़ रहा है। इस बार मीडिया से बातचीत के दौरान हार्ट अटैक आने से कांग्रेस नेता की मौत हो गयी है। 


दरअसल  कर्नाटक में बेंगलुरू प्रेस क्लब में कांग्रेस नेता सीके रविचंद्रन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक वो कुर्सी से आगे की ओर गिर गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता उनकी मौत हो चुकी थी। 


इस घटना को देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। मौजूद लोगों ने इस घटना को दुखद बताया। दरअसल कर्नाटक के राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर मुक़दमा चलाने की अनुमति देने के खिलाफ कर्नाटक पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक संघ के एक्टिविस्ट और कांग्रेस नेता सीके रविचंद्रन हाथ में माइक लेकर प्रेस को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक उनका मोबाइल पहले गिरा फिर थोड़ी देर बाद वो कुर्सी से आगे की ओर गिर पड़े। 


हार्ट अटैक के वक्त मीडिया का कैमरा ऑन था। प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव भी चल रहा था कि अचानक हार्ट अटैक आया और कांग्रेस नेता की पलक झपकते ही मौत हो गयी। इस घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताते हुए कहा कि दिल का दौरा पड़ने से सीके रविचंद्रन की मौत की खबर सुनी। उनका निधन बहुत दुखद है..मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। इस घड़ी में हम उनके शोक संतप्त परिवार के साथ हैं

। 




टैग्स