ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

ऐसे बिहार बदलेंगे प्रशांत किशोर: नाबालिग का रेप कर वीडियो बनाने के आरोपी वृषिण पटेल से गले मिले, उनके समर्थन से मजबूत करेंगे जनसुराज पार्टी

प्रशांत किशोर ने अब बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आरोपी नेता वृषिण पटेल को अपने साथ लाया है. सुपर फ्लॉप रैली के बाद अब PK ने ऐसे नेता को गले लगाया है, जिससे बिहार में सभी पार्टियां पूरी तरह से पल्ला झाड़ चुकी हैं.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति को स्वच्छ करने निकले प्रशांत किशोर ने  शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में सुपर फ्लॉप रैली की थी. लेकिन उसके बाद उन्होंने बड़ा समर्थन हासिल कर लिया है. प्रशांत किशोर को नाबालिग लड़की से रेप कर उसका वीडियो वायरल करने के आरोपी नेता वृषिण पटेल का समर्थन मिल गया है. वृषिण पटेल के कंधे पर हाथ रखकर खड़े प्रशांत किशोर की तस्वीर सामने आय़ी है. वृषिण पटेल ने कहा है कि वे प्रशांत किशोर की मुहिम के साथ पूरे दमखम से जुड़ गये हैं.


बेहद गंभीर मामले में आरोपी वृषिण पटेल फिलहाल किसी पार्टी में नहीं हैं. वे विधायक, सांसद और मंत्री पद पर रह चुके हैं. पिछले साल एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आने के बाद बिहार की मुख्यधारा की सारी पार्टियों ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है. लिहाजा वे राजनीति में पूरी तरह अलग थलग पड़े थे. वृषिण पटेल का एक बेहद अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था. इसमें वे दो नंगी लड़कियों के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे.


दमखम से करेंगे प्रशांत किशोर का समर्थन

वृषिण पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वे पूरी दमखम से प्रशांत किशोर का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर से हो गई है. अभी सिर्फ प्रशांत किशोर ही सही बात कर रहे हैं. इसलिए मैं उनकी मुहिम के साथ जुड़ गया हूं. वृषिण पटेल ने कहा कि हमलोगों ने जैसे बिहार की परिकल्पना की थी, प्रशांत किशोर वैसा ही बिहार बनाना चाहते हैं.


बेहद गंभीर मामले में आरोपी हैं वृषिण पटेल

बता दें कि वृषिण पटेल एक नाबालिग लड़की से रेप करने और फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने जैसे बेहद गंभीर मामले के आऱोपी हैं. फिलहाल वे जमानत पर हैं. मुजफ्फरपुर के पॉक्सो कोर्ट में वृषिण पटेल के खिलाफ मामला चल रहा है. पिछले साल नवंबर में उन्हें इस मामले हाईकोर्ट से जमानत मिली थी.


नौकरी के नाम पर रेप का आरोप

मुजफ्फरपुर के पॉक्सो कोर्ट में वृषिण पटेल के खिलाफ चल रहे मामले में उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाया गया है. केस दर्ज कराने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने उसके गांव में जनसभा किया था. वहां पीड़िता समेत कई लड़कियां उनसे मिली थी. पीड़िता ने पूर्व मंत्री से कहा कि नेता सिर्फ चुनावी वादा करते हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिलता है. तब पूर्व मंत्री ने उसका मोबाइल नंबर और नाम-पते के साथ पूरा ब्योरा लिया और बोला कि पटना आकर मिलो.


पीड़िता ने कहा है कि कुछ दिनों बाद पीड़िता को पूर्व मंत्री वृषिण पटेल का कॉल आया और उसे पटना में बोरिंग रोड बुलाया. उसने बोरिंग रोड पहुंचकर कॉल किया तो पूर्व मंत्री ने उसे लाने के लिए गाड़ी भेजी. उसे गाड़ी से एक अपार्टमेंट ले जाया गया. पीड़िता का आरोप है कि पूर्व मंत्री ने अपार्टमेंट में उसे हवस का शिकार बनाया. उसका वीडियो बनाकर किशोरी को लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा. अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी.


कोर्ट में पेश किया है वीडियो

पीड़िता लड़की ने कोर्ट में वीडियो क्लिप और वृषिण पटेल की कॉल रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के तौर पर पेश कर रखा है. इसके बाद इस मामले में कोर्ट ने संज्ञान लिया और पूर्व मंत्री को सम्मन जारी किया था. सम्मन पर हाजिर नहीं हुए तो वारंट जारी किया गया. इस बीच पूर्व मंत्री ने निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक अग्रिम जमानत का प्रयास किया. उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी.


वीडियो हुआ था वायरल

इसी दौरान वृषिण पटेल का बेहद अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था. इसमें वे दो लड़कियों के साथ बेहद अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं. इस वीडियो ने बिहार के सियासी गलियारे में सनसनी फैला दिया था. हालांकि पूर्व मंत्री वृषिण पटेल का कहना है कि एडिटिंग कर उनका फर्जी वीडियो तैयार किया गया है. वे अपने उपर लगे आरोपों को भी गलत बता चुके हैं. वृषिण पटेल का आरोप है कि उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गयी थी.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता