ब्रेकिंग
बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचलबिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब शनिवार को सिर्फ आधे दिन खुलेंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी एनिवर्सरी में नहीं आने वालों पर लगाया 500-500 रुपये का जुर्माना, इलाके में पोस्टर लगाकर जारी किया यह फरमानजल्द चालू होने जा रहा बिहार का यह नया एयरपोर्ट, उड़ान में बाधक बने मकान और पेड़ों हटाने की प्रक्रिया तेजहोटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिशबिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचलबिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब शनिवार को सिर्फ आधे दिन खुलेंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी एनिवर्सरी में नहीं आने वालों पर लगाया 500-500 रुपये का जुर्माना, इलाके में पोस्टर लगाकर जारी किया यह फरमानजल्द चालू होने जा रहा बिहार का यह नया एयरपोर्ट, उड़ान में बाधक बने मकान और पेड़ों हटाने की प्रक्रिया तेजहोटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिश

बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई में एनसीपी (अजित पवार गुट) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। इस बैठक के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

महाराष्ट्र न्यूज
मुंबई में सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार से मुलाकात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मुंबई पहुंच गये। जहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और NCP(अजित पवार गुट) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। सुनेत्रा पवार से पीके की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


सूत्रों की माने तो प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की बैठक मुंबई स्थित देवगिरी बंगले में हुई, जिसमें महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सांसद पार्थ पवार भी मौजूद थे। हालांकि, एनसीपी नेताओं ने इस मुलाकात को सामान्य राजनीतिक शिष्टाचार बताया है। कहा कि इसे किसी संभावित गठबंधन या राजनीतिक समझौते से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। दोनों पक्षों की ओर से भी किसी औपचारिक सहयोग या गठबंधन की पुष्टि नहीं की गई है।


बांकीपुर जीत के बाद पहली महाराष्ट्र यात्रा

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद यह प्रशांत किशोर की पहली महाराष्ट्र यात्रा है। उनकी इस मुलाकात को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हाल के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में नए राजनीतिक समीकरणों की संभावनाओं पर लगातार चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर चुनावी जीत के बाद सुनेत्रा पवार से मुलाकात कर शुभकामनाएं स्वीकार करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पार्थ पवार से भी विस्तृत बातचीत हुई।


दो महीने पहले भी हुई थी मुलाकात

गौरतलब है कि लगभग दो महीने पहले भी प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की मुलाकात हुई थी। उस समय भी पार्थ पवार बैठक में मौजूद थे। मुलाकात के बाद पार्थ पवार ने कहा था कि प्रशांत किशोर को राजनीति के साथ-साथ समाज की भी गहरी समझ है।


उन्होंने यह भी बताया था कि उस बैठक में राज्य, देश और संगठन से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई थी। पार्थ पवार ने यह भी उल्लेख किया था कि अजित पवार और प्रशांत किशोर के बीच पुराने संबंध रहे हैं, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच संवाद का सिलसिला पहले से मौजूद है।


फिलहाल, इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक राजनीतिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इससे महाराष्ट्र की राजनीति में संभावित नई रणनीतियों और समीकरणों को लेकर अटकलें जरूर तेज हो गई हैं।

टैग्स