ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Politics: ‘हिम्मत है तो विधानसभा चुनाव लड़कर दिखाएं मंगल पांडेय’ सीवान में 'बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान प्रशांत किशोर की चुनौती

Bihar Politics: बिहार बदलाव यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने सीवान में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को बड़ी चुनौती दे दी. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर हिम्मत है तो मंगल पांडेय विधानसभा चुनाव लड़कर दिखाएं.

Bihar Politics
सीवान में प्रशांत किशोर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में सम्पूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज सीवान पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रशांत किशोर को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


सीवान में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंगल पांडेय बड़बोले व्यक्ति हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चुनाव के समय दावा कर रहे थे कि भाजपा को 200 सीटें मिलेंगी लेकिन जब नतीजे आए तो भाजपा को मात्र 55 सीटें मिलीं। फिर उन्हें बंगाल का प्रभारी बनाया गया, वहां भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि वर्तमान में वह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं और मंत्री के तौर पर उनकी छवि क्या है, यह सभी जानते हैं। कोरोना महामारी के दौरान बिहार की जनता ने जो कष्ट झेले हैं, उसके लिए कहीं न कहीं तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जिम्मेदार हैं और आज भी बतौर स्वास्थ्य मंत्री उनका काम कैसा है, यह हाल ही में एनएमसीएच (NMCH) अस्पताल में हुई घटना से पता चलता है जिसमें चूहों ने एक मरीज के पैर की उंगलियां खा ली। 


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति को प्रशांत किशोर पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन पर इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का दबाव बना रहा है लेकिन ये लोग रिकमेंडेशन और नॉमिनेशन वाले नेता हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए।


Bihar Politics: ‘हिम्मत है तो विधानसभा चुनाव लड़कर दिखाएं मंगल पांडेय’ सीवान में 'बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान प्रशांत किशोर की चुनौती


Bihar Politics: ‘हिम्मत है तो विधानसभा चुनाव लड़कर दिखाएं मंगल पांडेय’ सीवान में 'बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान प्रशांत किशोर की चुनौती


Bihar Politics: ‘हिम्मत है तो विधानसभा चुनाव लड़कर दिखाएं मंगल पांडेय’ सीवान में 'बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान प्रशांत किशोर की चुनौती

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता