ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है। बीजेपी के गढ़ में जनसुराज की जीत के बाद राजद और तेजस्वी यादव की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।

Bihar Politics
आरजेडी नेतृत्व पर सवाल
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरते ही बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के गढ़ में सेंध लगा दी। उनकी जीत के बाद जहां जनसुराज की बढ़ती राजनीतिक ताकत और बीजेपी के साथ साथ राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई है।



बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी दूसरे स्थान पर रही, जबकि तेजस्वी यादव की ओर से उतारी गई राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर रहीं। इतना ही नहीं, राजद उम्मीदवार की जमानत भी जब्त हो गई। इस हार के बाद पार्टी के अंदर भी सवाल उठने लगे हैं।



राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने जहां इस हार को लेकर तेजस्वी यादव के करीबियों पर निशाना साधा। तो अब कांग्रेस नेता और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी प्रशांत किशोर की जीत के बहाने राजद नेतृत्व पर हमला बोला है।



पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बीजेपी को हराने के लिए विकल्प नहीं था। आरजेडी का जो वर्तमान नेतृत्व है वह राजनीतिक और सामाजिक तौर पर खत्म हो चुका है। आरजेडी की सोंच अब आम आदमी वाली नहीं रही। ऐसे में विकल्प नहीं रहने और जेन जी पर लाठी-गोली चलाने का गुस्सा ही बांकीपुर और दतिया में जीत का कारण बनी। उन्होंने कहा कि राजद को अपनी राजनीतिक रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। तेजस्वी यादव फिलहाल राजद के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।



बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम राजद के लिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। करीब नौ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में राजद इस सीट पर मुख्य मुकाबले में थी, लेकिन इस बार पार्टी प्रत्याशी मुकाबले से बाहर हो गईं।


प्रशांत किशोर की जीत के बाद उन्हें विपक्षी राजनीति के नए चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह जीत बिहार में विपक्षी राजनीति के नए समीकरणों की शुरुआत कर सकती है। ऐसे में राजद के सामने अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार करने की चुनौती है। बांकीपुर उपचुनाव का नतीजा अब बिहार की राजनीति में नए समीकरणों और विपक्षी नेतृत्व की दिशा को लेकर चर्चा का केंद्र बन गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता