ब्रेकिंग
वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार

प्रशांत किशोर भाजपा के दलाल, जहानाबाद सांसद का बड़ा आरोप..लालू को कमजोर करने आए हैं

JEHANABAD: जहानाबाद से आरजेडी के सांसद सुरेंद्र यादव ने चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बीजेपी का दलाल करार दिया है। कहा है कि वो लालू और तेजस्वी की त

प्रशांत किशोर भाजपा के दलाल, जहानाबाद सांसद का बड़ा आरोप..लालू को कमजोर करने आए हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद से आरजेडी के सांसद सुरेंद्र यादव ने चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बीजेपी का दलाल करार दिया है। कहा है कि वो लालू और तेजस्वी की ताकत को कमजोर करने आए हैं। सब लोग प्रशांत किशोर को बीजेपी की बी टीम बताते हैं। 


जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव ने आगे कहा कि पीके थका और हारा हुआ इंसान है। सुरेंद्र यादव ने पीके को चुनौती दी है कि अगर हिम्मत है तो वो बिहार में चुनाव जीतकर सरकार बनाकर दिखाए और यदि ऐसा वो नहीं कर सकते तो दलाली करना छोड़ दें। 


आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव आगे कहा कि प्रशांत किशोर को वो अच्छे से जानते तक नहीं है। वो कहां के रहने वाले हैं उनके माता-पिता कौन हैं और वो किस जाति से ताल्लुक रखते हैं। इसके बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्रशांत किशोर पिछले दो साल से सिर्फ और सिर्फ बकवास कर रहे हैं। 


सिर्फ बकवास करने से कोई बड़ा नेता नहीं हो जाता। उसके लिए चुनाव के मैदान में उतरना होता है। जब प्रशांत किशोर चुनाव के मैदान में उतरेंगे तब उनकों अपनी औकात का पता चलेगा। यदि उनमें हिम्मत है तो चुनाव लड़के दिखाए और बिहार में सरकार बनाकर दिखाए तब हम समझेंगे की प्रशांत किशोर क्या है।