ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर

प्रधानमंत्री उम्मीदवार और संयोजक के लिए घमंडिया गठबंधन में सिर फुटौवल होना तय, बोले सम्राट...इन्हें सिर्फ खुद से मतलब है

PATNA: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए साथ आए विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक आज और कल मुंबई में होगी। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाली इस बैठक

प्रधानमंत्री उम्मीदवार और संयोजक के लिए घमंडिया गठबंधन में सिर फुटौवल होना तय, बोले सम्राट...इन्हें सिर्फ खुद से मतलब है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए साथ आए विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक आज और कल मुंबई में होगी। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाली इस बैठक से पहले पीएम कैंडिडेट को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। कांग्रेस राहुल गांधी को सबसे बड़ा दावेदार मान रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी केजरीवाल को, सपा अखिलेश यादव को और शिवसेना यूबीटी ने उद्धव ठाकरे को और टीएमसी ममता बनर्जी को पीएम का बेस्ट कैंडिडेट मान रही है। ये पार्टियां अपने-अपने नेता को बेहतर बता रही है। इस पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और संयोजक के लिए घमंडिया गठबंधन में सिर फुटौवल होना तय है। क्योंकि घमंडिया गठबंधन के लोग अपने लिए जीने वाले लोग है इन्हें दूसरों से कोई मतलब नहीं है। 


बता दें कि प्रधानमंत्री पद की रेस में जेडीयू भी पीछे नहीं है। जेडीयू के नेता नीतीश कुमार को पीएम मेटेरियल बताकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार के मंत्री से लेकर नेता लगातार नीतीश को पीएम मटेरियल बता रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुनील कुमार और मंत्री जंयत राज के बाद अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने नीतीश को प्रधानमंत्री पद का सबसे काबिल कैंडिडेट बता दिया है। जेडीयू नेताओं बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का भ्रम और सपना दोनों चकनाचूर हो गया है।


 घमंडिया गठबंधन के लोग ना उन्हें प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनाएंगे ना ही संयोजक ही घोषित करेंगे। इतना तो जरूर है कि नीतीश कुमार को एक दो टोले का संयोजक बनाया जा सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर इस घमंडियां गठबंधन में नीतीश कुमार का कोई रोल नहीं होगा। नीतीश कुमार कुछ भी कर लें उन्हें ना तो संयोजक बनाया जाएगा और ना ही पीएम उम्मीदवार। सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो।आप पार्टी चाहती है केजरीवाल प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो। टीएमसी ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में देखना चाहती है तो वही शरद पवार की पार्टी शरद पवार को पीएम कैंडिडेट बनाने का सपना देख रही है। घमंडिया गठबंधन में एक नहीं 22 उम्मीदवार है। इसलिए प्रधानमंत्री और संयोजक के लिए सिर फुटौवल तय है। घमंडिया गठबंधन वाले सिर्फ अपने लिए जीने वाले लोग है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता