ब्रेकिंग
अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

PM नरेंद्र मोदी से मिलें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार हुई रणनीति

PATNA : बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज यानी मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने भी उन्हें नए दायित्वों की बधाई दी। &n

PM नरेंद्र मोदी से मिलें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार हुई रणनीति
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज यानी मंगलवार को देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किया है।  इस दौरान पीएम मोदी ने भी उन्हें नए दायित्वों की बधाई दी।  इसके साथ ही साथ इन दोनों  नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की बिहार में क्या कुछ रणनीति रहने वाली है इसको लेकर बातचीत हुई। 


इससे पहले कल सम्राट चौधरी ने अपने नए पदभार को ग्रहण किया।  इस दौरान उनका बिहार की राजधानी में भव्य तरीके से स्वागत भी किया गया।  इसके साथ ही अपने पार्टी कार्यकर्ता और नेतायों को संबोधित करते हुए इन्होंने उनके अंदर नई उर्जा भी भरने का काम किया।  साथ ही साथ इन्होंने यह भी साफ़ कर दिया कि उनका एक ही टारगेट फिलहाल है वो है भाजपा को बिहार में सभी सीटों पर जीत हासिल करवाना। 


वहीं, इससे  पहले प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जिसमें आनेवाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बिहार में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी थी। सम्राट चौधरी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि इससे पार्टी को बिहार में मजबूती मिलेगी।