ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा कल, बिहार को देंगे 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया दौरे पर रहेंगे, जहां वे 40 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें एयरपोर्ट, रेलवे, बिजली, पेयजल, कृषि और आवास योजना से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं।

PM Modi Bihar Visit
पीएम मोदी का बिहार दौरा
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PM Modi Bihar Visit: चुनावी साल में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है। प्रधानमंत्री एक के बाद एक बिहार को सौगात दे रहे हैं। एक बार फिर से प्रधानमंत्री का बिहार दौरा होने जा रहे है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौघरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं, वे राज्य को विकास के लिए आर्थिक पैकेज या करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देते हैं। अब 15 सितंबर को प्रधानमंत्री पूर्णिया में 40 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार पूर्णिया एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और सीमांचल की धरती से   विकास को उड़ान के लिए तैयार करेंगे। पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत भी इसी मौके पर होगी। इससे सीमांचल के लोगों को देश के अन्य हिस्सों तक तेज और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में पहली बार बिहार को 1.65 लाख करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था। वे 50 बार से ज्यादा इस राज्य की यात्रा करने वाले पहले पीएम हैं। इसके साथ ही भागलपुर में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एसटीपी और आई एंड डी, पूर्णिया में सेक्स सॉर्टेड सीमेन उत्पादन केंद्र , अररिया से गलगलिया (ठाकुरगंज) तक नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे।


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट का यह नया टर्मिनल बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा। ये राज्य का सबसे बड़ा रनवे वाला एयरपोर्ट है। इसके साथ ही वह  सीमांचल के किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीक से लैस सीमेन सुविधा का बड़ा लाभ देंगे।


प्रधानमंत्री इस दौरे पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें भागलपुर जिले के पीरपैंती में 3x800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना शामिल है, जो ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा सुपौल और कटिहार जिलों में आई एंड डी व एसटीपी कार्य की आधारशिला रखी जाएगी। पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कटिहार, भागलपुर और दरभंगा जिलों में नई पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 


सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में रेल संपर्क को मजबूती देने के लिए विक्रमशिला से कटारेह तक नई रेल लाइन बनाई जाएगी। साथ ही बहुप्रतीक्षित कोसी-मेची अंतरदलीय लिंक परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री करेंगे।


उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 35,000 ग्रामीण और 5,920 शहरी लाभार्थियों को पीएम गृह प्रवेश कराएंगे। बिहार में एनआरएलएम के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशनों को सामुदायिक निवेश फंड का भी वितरण किया जाएगा। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे में सीमांचल और आसपास के जिलों को नई रेल सेवाओं की भी सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री अररिया-गलगलिया रेलखंड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस को भी वो रवाना करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता