ब्रेकिंग
Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम

‘धर्माचार्यों ने मना किया था लेकिन एक व्यक्ति ने..’ राम मंदिर की छत से पानी टपकने के दावे पर लालू का पीएम मोदी पर तंज

PATNA: राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने पिछले दिनों यह दावा किया था कि राम मंदिर में गर्भगृह की छत से पानी टपक रहा है। आचार्य के इस दावे पर आरजेडी सुप्रीमो ला

‘धर्माचार्यों ने मना किया था लेकिन एक व्यक्ति ने..’ राम मंदिर की छत से पानी टपकने के दावे पर लालू का पीएम मोदी पर तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने पिछले दिनों यह दावा किया था कि राम मंदिर में गर्भगृह की छत से पानी टपक रहा है। आचार्य के इस दावे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बीजेपी और पीएम मोदी हमला बोला है। लालू ने कहा है कि धर्माचार्यों के मना करने के बावजूद एक व्यक्ति ने चुनावी लाभ लेने के लिए मंदिर का उद्घाटन करा दिया।


लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा कि, ‘धर्माचार्यों ने मना किया था लेकिन एक व्यक्ति ने अपने प्रचार-प्रसार एवं चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन किया। अब मंदिर के मुख्य पुजारी कह रहे है कि, 'जहां रामलला विराजमान हैं, वहां पहली ही बारिश में छत से पानी टपकने लगा है, मंदिर में बारिश का पानी भर गया. साथ ही बाकी जगहों पर भी पानी टपक रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए'। 


लालू ने आगे लिखा कि, ‘रामपथ में सीवर धँस गए। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की दीवार गिर गयी। मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर के निर्माण कार्य पर कहा कि जुलाई 2025 में भी काम का पूरा होना असंभव है। लेकिन उद्घाटन तो 2 वर्ष पूर्व ही कर दिया। अयोध्या वाले सच जानते है इसलिए उन्होंने लोगों की भावनाओं का दोहन करने वालों को कड़ा सबक़ सीखा दिया। मीडिया के लोग क्या अब भी वहाँ उछल-कूद करने जाएंगे’?


बता दें कि राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास के दावे को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि गर्भगृह जहां भगवान रामलला विराजमान हैं, वहां छत से एक भी बूंद पानी नहीं टपका है और ना ही कही और से ही पानी गर्भगृह तक पहुंचा है।