ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

PM मोदी ने रांची में किया रोड शो, कल पलामू में करेंगे सभा

RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर है। शुक्रवार की शाम पीएम मोदी चाईबासा पहुंचे जहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मु

PM मोदी ने रांची में किया रोड शो, कल पलामू में करेंगे सभा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर है। शुक्रवार की शाम पीएम मोदी चाईबासा पहुंचे जहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और गीता कोड़ा सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे। बता दें कि पीएम मोदी कल शनिवार को पलामू में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 


चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद आज देर शाम पीएम मोदी रांची पहुंचे जहां उन्होंने रांची में रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे भारी संख्या में उनके समर्थक और रांची के लोग खड़े थे। प्रधानमंत्री को देखते ही लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और रांची से लोकसभा उम्मीदवार संजय सेठ भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर रांची की जनता का स्वागत किया। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई यानी कल पलामू आ रहे हैं। पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर पीएम मोदी सुबह साढ़े 9 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन हजार से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। 

टैग्स