ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल

PM मोदी के नामांकन में नहीं शामिल होंगे सीएम नीतीश : मुख्यमंत्री ने रद्द किए आज के सभी कार्यक्रम

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में शामिल होने वाले थे लेकिन अब खबर आ रही है कि वह पीएम के नामांकन में शामिल नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक,

PM मोदी के नामांकन में नहीं शामिल होंगे सीएम नीतीश : मुख्यमंत्री ने रद्द किए आज के सभी कार्यक्रम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में शामिल होने वाले थे लेकिन अब खबर आ रही है कि वह पीएम के नामांकन में शामिल नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अस्वस्थ होने के कारण आज अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी के काशी संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह वाराणसी से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं। वह गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में 11 बजे के बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।


नामांकन में उत्तर प्रदेश समेत देशभर के 12 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा 18 से अधिक कैबिनेट मंत्री समेत 36 वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के नामांकन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के सभी बड़े नेताओं की मौजूदगी में पीएम मोदी के नामांकन को खास बनाने की तैयारी है।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नामांकन में शामिल होने वाले थे। लेकिन ऐन वक्त पर उनका वाराणसी जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अस्वस्थ होने के कारण आज के अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। ऐसे में वह पीएम मोदी के नामांकन में भी शामिल नहीं होंगे।


उधर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन के बाद बिहार की सियासत में शोक की लहर है। बिहार बीजेपी ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना लाया जा रहा है। पटना के गुलबी घाटपर उनका अंतिम संस्कार होगा। इन सब हालातों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाराणसी जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।