ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

PM मोदी के लिए अचानक रोक दिया गया CM नीतीश कुमार का कारकेड, जानिए क्या है इसकी वजह

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश और मोदी की

PM मोदी के लिए अचानक रोक दिया गया CM नीतीश कुमार का कारकेड, जानिए क्या है इसकी वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश और मोदी की यह पहली मीटिंग हुई। इस बीच अब एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां आज सुबह नीतीश कुमार जब पीएम मोदी से मिलने निकले तो वो पीएम के ही रूट में फंस गए। उसके बाद अब सीएम नीतीश कुमार की कारकेड को रोक दिया गया। 


दरअसल, दिल्ली में अपने आवास से पीएम आवास के लिए निकले नीतीश कुमार अचानक पीएम मोदी के रूट में फंस गए। दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने उनके आवास जाने के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफिले को पीएम मोदी के रूट का सामना करना पड़ा। इस दौरान काफी देर तक सीएम नीतीश का काफिला रुका रहा।


मालूम हो कि, देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान विशेष सुरक्षा दल (SPG) के पास होती है। अब एसपीजी की कमान भारतीय पुलिस सेवा के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) स्तर के अधिकारी के पास होती है। देश में अभी एसपीजी सुरक्षा सिर्फ मौजूदा प्रधानमंत्री को ही मिलती है। पहले एसपीजी सुरक्षा पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को भी मिलती थी, लेकिन मोदी सरकार ने कानून में संशोधन किया। इसमें प्रवधान किया गया कि सिर्फ मौजूदा प्रधानमंत्री को ही एसपीजी की सुरक्षा मिलेगी।