ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

पत्रकार हत्या मामले में बोले CM नीतीश ... जरूर होगा एक्शन, अधिकारियों को दे दिया है निर्देश

PATNA : बिहार में क्राइम के मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। आज सुबह-सुबह एरिया में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद अब इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पत्रकार हत्या मामले में बोले CM नीतीश ... जरूर होगा एक्शन, अधिकारियों को दे दिया है निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में क्राइम के मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। आज सुबह-सुबह एरिया में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद अब इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। सीएम ने कहा कि - यह तो दुख की बात है, सब देख रहा है, हमको जानकारी मिली थी तो अधिकारियों को कह दिया है। क्या हुआ है हमको तो अभी मालूम चला यहां आ रहे थे तब देखें हैं। देख रहा है और तुरंत एक्शन भी होगा।


इसके अलावा सीएम ने सूखाग्रस्त इलाकों को लेकर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि - कल ही हम सभी जगहों का निरिक्षण कर लेंगे, जहां भी 80 % प्रतिशत से कम है वहां भी हम देख रहे हैं। हम खुद जाकर सुखा ग्रस्त इलाका का जायजा लेंगे। हम  एरियल सर्वे पर भी जाएंगे और सभी चीजों को देखेंगे। सभी चीजों को लेकर सरकार सहज है। 


दरअसल,  अररिया के रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार अहले सुबह की है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पत्रकार के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से पत्रकार विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने भाई के मर्डर केस में इकलौता गवाह था। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसके बाद अब सीएम ने इस मामले में जल्द एक्शन लेने की बात कही है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले बीते कल सीएम ने कहा था कि- कहां आपराधिक घटना घट रही है।  कितना कम है अपराध यहां।  जरा फीगर देख लीजिये।   बहुत कम है अपराध। कोई बिना मतलब का बोलता रहता है. क्योंकि मीडिया में वही चलता है जो वो लोग (भाजपा वाले) बोलता है।