ब्रेकिंग
Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट

पटना पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, छपरा में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल

PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से

पटना पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, छपरा में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से वे गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गईं, जहां से वे छपरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगी। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य लोग शामिल होंगे।


दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जेपीयू परिसर में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं के तहत 1349.52 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगी। वहीं सारण के चयनित 10 सरकारी स्कूलों के 20 छात्र-छात्राओं को ‘चंद्रयाण’ भेट कर प्रोत्साहित करेंगी।


इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री 1349.52 करोड़ रुपये ऋण के रूप में 61787 लाभुकों के बीच वितरित करेंगी। जिसमें केंद्र सरकार की 9 योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टेंडअप इंडिया, एग्रिकल्चर इंफ्रास्टक्चर के अलावें पीएम स्वनिधि, जीविका आदि के लाभुक शामिल हैं। वित्त मंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रवाल समेत कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।