ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

विपक्षी दलों का महाजुटान: ममता बनर्जी पटना पहुंची, तेजस्वी के आवास पर लालू-राबड़ी से करेंगी मुलाकात

PATNA: 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कोलकाता से पटना पहुंच गई हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए जेडीयू

विपक्षी दलों का महाजुटान: ममता बनर्जी पटना पहुंची, तेजस्वी के आवास पर लालू-राबड़ी से करेंगी मुलाकात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कोलकाता से पटना पहुंच गई हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ मंत्री संजय कुमार झा, लेसी सिंह, प्रो चंद्रशेखर प्रसाद पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट से ममता सीधे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पांच देशरत्न मार्ग पहुंचेंगी, जहां लालू-राबड़ी और तेजस्वी से उनकी मुलाकात होगी।


दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटे हुए थे। अपनी इस मुहिम के तहत सीएम नीतीश विपक्ष के नेताओं से मिल रहे थे।इसी दौरान पश्चिम बंगाल में नीतीश और तेजस्वी ने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना में विपक्ष की बड़ी बैठक बुलाने के लिए कहा था। ममता बनर्जी की पहल पर सीएम नीतीश ने बैठक को लेकर विपक्ष के तमाम नेताओं से संपर्क साधा और बैठक की तिथि निर्धारित हो गई।


अब कल 23 जून को विपक्ष की बैठक होने जा रही है। दावा किया गया है कि इस बैठक में 18 दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के बाद अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी पटना पहुंच चुकी है। पटना पहुंचने के बाद वे सीधे तेजस्वी के आवास के लिए रवाना हुई हैं, जहां पांच देशरत्न मार्ग में लालू और राबड़ी देवी के साथ खुद तेजस्वी यादव मौजूद हैं।