ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

पटना पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुजफ्फरपुर के लिए हुए रवाना

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी देर रूकने के बाद वे हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अमित शाह मुजफ्फरपुर के पताही एयरपो

पटना पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुजफ्फरपुर के लिए हुए रवाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी देर रूकने के बाद वे हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अमित शाह मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट मैदान में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा की तरफ से रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 


अमित शाह रविवार को दोपहर 1 बजे अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद वे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के लिये रवाना हो गए। मुजफ्फरपुर के पटाही एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से सभास्थल पहुंचेंगे। अमित शाह लगभग 3 घंटे कर मुजफ्फरपुर में रहेंगे। 3 बजे तक जनसभा ख़त्म करके शाह मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। करीब 3:35 बजे अमित शाह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।


बता दें कि बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 16 सितंबर को ही अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे थे और लालू-तेजस्वी के साथ साथ उन्होंने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला था। एक साल के भीतर सातवीं बार अमित शाह बिहार पहुंचे हैं। अमित शाह के दौरे से विरोधी खेमें में खलबली मच गई है।