ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, मुजफ्फरपुर बालिका गृह के मुख्य आरोपियों को नीतीश का संरक्षण

PATNA: राजद नेता तेजस्वी यादव पत्नी राजश्री के साथ आज करीब बीस दिनों बाद पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, मुजफ्फरपुर बालिका गृह के मुख्य आरोपियों को नीतीश का संरक्षण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद नेता तेजस्वी यादव पत्नी राजश्री के साथ आज करीब बीस दिनों बाद पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के बाद वे 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये। पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। सबसे पहले विशेष राज्य के दर्जा के सवाल पर कहा कि यह मांग तो हमारी पुरानी मांग है। 


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग हम शुरू से ही कर रहे हैं। देश में डबल इंजन की सरकार है तो इंतजार किस बात की है। विशेष राज्य का दर्जा अमेरिका के राष्ट्रपति तो नहीं देगे। वही बालिका गृह पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर शुरु से ही हमलोगों ने लड़ाई लड़ी थी। दो तीन दिन पहले पटना के गायघाय में यह घटना हुई है जो बेहद निंदनीय है। 


इस मामले को हम चलकर देखेंगे और जानेंगे की आखिर मैटर क्या है। तेजस्वी ने कहा कि पहले के जो टोंड वाले और मुंछ वाले मुख्य आरोपी हैं वे अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इन लोगों को नीतीश कुमार का संरक्षण मिला हुआ है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध ली वही कांग्रेस के सीट बंटवारे के सवाल पर भी साफ-साफ शब्दों में जवाब नहीं दिए। तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव भी मौजूद थी। 

टैग्स