ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

पटना पहुंचने के बाद लालू से मिले स्टालिन, केजरीवाल-भगवंत मान से मिले नीतीश-तेजस्वी

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कल 18 विपक्षी दल के नेता एक मंच पर दिखेंगे। 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक पटना में होने वाली है। जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति

पटना पहुंचने के बाद लालू से मिले स्टालिन, केजरीवाल-भगवंत मान से मिले नीतीश-तेजस्वी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कल 18 विपक्षी दल के नेता एक मंच पर दिखेंगे। 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक पटना में होने वाली है। जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक के एक दिन पूर्व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आज देर शाम पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। 


पटना एयरपोर्ट से वे 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास के लिए रवाना हुए जहां राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मिले। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। सीएम स्टालिन ने लालू से उनकी तबीयत के बारे में भी जानकारी ली। वही पटना के होटल चाणक्या में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद राघव चड्डा से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे। इस दौरान कल होने वाली महत्वपूर्ण बैठक पर चर्चा हुई। करीब आधे घंटे तक इनकी बातचीत हुई। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया के सवालों से दूरी बनाई।


विपक्षी दलों की अहम बैठक के एक दिन पहले पीडीपी सुप्रीमो और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सांसद संजय सिंह, राघव चड्डा समेत विपक्षी दलों के कई नेता भी पटना पहुंच चुके हैं।  


टैग्स