ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

युवा JDU की नई टीम को प्रदेश अध्यक्ष ने किया निरस्त, सामाजिक समीकरण का ख्याल नहीं रखने के कारण हुआ एक्शन

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की एक ताजा खबर सामने आ रही है। जेडीयू की युवा इकाई ने पिछले दिनों नई टीम की घोषणा की थी। पार्टी के युवा विंग के जिलाध्यक्षों क

युवा JDU की नई टीम को प्रदेश अध्यक्ष ने किया निरस्त, सामाजिक समीकरण का ख्याल नहीं रखने के कारण हुआ एक्शन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की एक ताजा खबर सामने आ रही है। जेडीयू की युवा इकाई ने पिछले दिनों नई टीम की घोषणा की थी। पार्टी के युवा विंग के जिलाध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई थी। लेकिन अब इस नई टीम को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने निरस्त कर दिया है। 


उमेश सिंह कुशवाहा ने नई टीम के गठन में सामाजिक समीकरण का ख्याल नहीं रखे जाने का हवाला देते हुए उसे निरस्त किया है। इतना ही नहीं उन्होंने युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष को 10 दिनों के अंदर नई टीम का गठन करने के लिए कहा है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि युवा जेडीयू की टीम में सामाजिक के समीकरण का ख्याल नहीं रखा गया है। 


महिलाओं से लेकर अल्पसंख्यक तबके को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि टीम का गठन किया जाए। जिलाध्यक्षों समेत प्रदेश पदाधिकारियों की नई लिस्ट 10 दिनों के अंदर जारी की जाए। आपको बता दें कि युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने नई टीम का गठन किया था लेकिन अब उनके इस टीम को नेतृत्व में झटका दे दिया है। 10 दिनों के अंदर दिव्यांशु भारद्वाज को अपनी नई टीम बनानी होगी।