ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

विवादित बयान देने पर अपने मंत्रियों को फोन लगा देते हैं नीतीश, बोले.. धर्म में विवाद ठीक नहीं

PATNA : देश के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिंता जताई है। आज जनता दरबार कार्यक्रम के बाद जब म

विवादित बयान देने पर अपने मंत्रियों को फोन लगा देते हैं नीतीश, बोले.. धर्म में विवाद ठीक नहीं
Editor
3 मिनट

PATNA : देश के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिंता जताई है। आज जनता दरबार कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री से इन घटनाओं की बाबत सवाल किया गया तो नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि धर्म के नाम पर गड़बड़ी फैलाना ठीक नहीं है। जो लोग पूजा करते हैं वह गड़बड़ी कैसे कर सकते हैं। अगर कोई गड़बड़ी करता है तो वह पूजा पाठ करने वाला व्यक्ति नहीं। मेरा स्पष्ट मानना है कि धर्म में विवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। 


इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार में इन सब बातों को हम जगह ही नहीं देते बिहार में माहौल एकदम शांतिपूर्ण है। नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2006 के पहले बिहार में क्या होता था यह सबको मालूम है लेकिन आज ऐसी कोई भी घटना बिहार में नहीं होती। नीतीश कुमार ने कहा कि आज जो लोग विपक्ष में बैठे हैं वह भले ही सवाल कर ले लेकिन उनको भी मालूम है कि उनके शासन में रहते बिहार में क्या कुछ हुआ है। 


नीतीश कुमार ने कहा कि धर्म में तालमेल का होना बेहद जरूरी है।  विवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए बिहार इस मामले में उदाहरण रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि यहां सभी धर्मों को अपने अपने मुताबिक काम करने की इजाजत है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष और मजहबी आधार पर लोगों को यह अधिकार मिला हुआ है। क्या पूछे जाने पर कि उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगी इस बाबत बयान देते रहते हैं, नीतीश कुमार ने कहा कि अगर कोई ऐसा बयान देता है तो मुझे बता दीजिए.. मैं सीधे फोन पर पूछ लूंगा। नीतीश कुमार ने कहा कि भूलवश कोई ऐसा बयान दे सकता है लेकिन मैंने अपने सभी सहयोगियों को स्पष्ट कर रखा है कि कोई विवादित बयान ना दें।