ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

विपक्ष एकता की महाबैठक में शामिल होने कल चार्टर्ड प्लेन से पटना पहुंचेंगे राहुल गांधी और खरगे, रोड शो की तैयारी

PATNA : विपक्षी एकता की महा बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 23 जून कि सुबह 10:15 बजे पटना पहुंच जाएगा। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान

विपक्ष एकता की महाबैठक में शामिल होने  कल चार्टर्ड प्लेन से पटना पहुंचेंगे राहुल गांधी और खरगे, रोड शो की तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : विपक्षी एकता की महा बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 23 जून कि सुबह 10:15 बजे पटना पहुंच जाएगा। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल शुक्रवार को पटना पहुंचेंगे। इसके बाद ये नेता सदाकत आश्रम में सभा आयोजित करेंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम को पूरी तरह से सजाया जा चूका है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता शुक्रवार सुबह आठ बजे चार्टर्ड प्लेन से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे और 10.10 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट से ये नेता सदाकत आश्रम पहुंचेंगे। यहां 40 मिनट बिताने के बाद यह नेता विपक्षी एकजुटता की महाबैठक में शमिल होने के लिए निकल जाएंगे। 


वहीं, 9 साल बाद राहुल गांधी के सदाकत आश्रम आने को लेकर भव्य तैयारी की जा रहे है। कांग्रेस के तरफ से एयरपोर्ट से पार्टी कार्यलाय तक रोड शो की भी तैयारी की जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 23 जून को पटना एयरपोर्ट से राजभवन, नेहरू पार्क, हाई कोर्ट मोड़ होते हुए कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। इस दौरान इन नेताओं के रोड शो की भी तैयारी की जा रही है। 


इधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को पटना पहुंच रहे। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी गुरुवार को ही आ रही हैं। इस नेताओं का पटना आना दोपहर बाद से शुरू हो जाएगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार सुबह विमान से पटना पहुंचेंगे और शाम में वापस दिल्ली लौट जाएंगे।