ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

विपक्षी एकता को धार देने रांची रवाना हुए नीतीश, सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

PATNA: मिशन 2024 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए नीतीश लगातार विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे

विपक्षी एकता को धार देने रांची रवाना हुए नीतीश, सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मिशन 2024 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए नीतीश लगातार विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अपने इसी मुहिम के तहत सीएम नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट से राजधानी रांची के लिए रवाना हो गए, जहां वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इससे पहले नीतीश 9 मई को ओडिशा पहुंचे थे और वहां के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की थी।


दरअसल, जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विपक्ष को एकजुट करने की अपनी मुहिम को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार की दोपहर नीतीश कुमार रांची के लिए रवाना हो गए, जहां वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को धूल चटाने की रणनीति पर बात करेंगे। नीतीश के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के अलावे मंत्री संजय कुमार झा भी रांची गए हैं। करीब ढाई घंटे तक दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता को लेकर बातचीत होगी। उसके बाद शाम 6:30 बजे नीतीश पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।


इससे पहले 9 मई को विपक्षी एकता मिशन के तहत सीएम नीतीश ओडिशा पहुंचे थे, जहां नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा थी कि नवीन पटनायक से उनका रिश्ता काफी पुराना रहा है। वहीं इस मुलाकात के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान किसी तरह के गठबंधन पर चर्चा नहीं हुई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात के दौरान भी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी नीतीश के साथ मौजूद थे। वहीं,  11 मई को सीएम नीतीश मुंबई जायेंगे, जहां वे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी के मुखिया शरद पवार से मिशन 2024 को लेकर मुलाकात करेंगे।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता