ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

VIP का 5 वां स्थापना दिवस , शाह के दौरे को लेकर बोले मुकेश सहनी .... बिहार में हर किसी का होता है स्वागत

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी आज अपना 5वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पटना में रोड शो और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस मौके पर

VIP का 5 वां स्थापना दिवस , शाह के दौरे को लेकर बोले मुकेश सहनी  .... बिहार में हर किसी का होता है स्वागत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी आज अपना 5वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पटना में रोड शो और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि- आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है। इस मौके पर सभी में ख़ुशी का लहर देखने को मिल रहा है। 


विकासशील इंसान पार्टी अपने स्थापना दिवस को लेकर पटना के बापू सभागार से शुरू होगा और गोसाई टोला, दीघा पुलिस थाना, दानापुर कैंट होते हुए मनेर के इस्लामगंज पहुंचेगा। यहां एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसे पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी सहित अन्य वरीय नेता संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आज शाम पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपने - अपने घरों  में दीया जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंधकार से रोशनी के प्रतीक दीया के अलावा सभी कार्यकर्ता घरों में पार्टी का झंडा भी लगाएंगे, जिससे यह संदेश जाएगा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। 


वहीं, अमित शाह के आगमन पर सहनी ने कहा कि- अमित शाह बिहार आ रहे हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। यह काफी अच्छी बात है कि वो आ रहे हैं। लेकिन उसके आगमन से हमलोगों को कपि फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसका उदहारण बोचहां उपचुनाव में देखने को मिल गया कि कैसे हमारी पार्टी ने वहां हज़ारों वोटरों को अपने पक्ष में लाया। 


इसलिए अब जनता के मन में सबकुछ साफ़ है, इस बार भाजपा के झांसा में नहीं आने वाला है कोई। पार्टी ने इन पांच सालों में संघर्ष की बदौलत बिहार में ही नहीं झारखंड और उत्तर प्रदेश तक की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। पार्टी आज निषादों की आवाज बनकर उभरी है, जिसके कारण लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।