ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विधायक अनंत सिंह के लिए आज फैसले का दिन, एके–47 बरामदगी का है मामला

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लिए आज फैसले का दिन है। अनंत सिंह के खिलाफ जो अपराधिक मामले चल रहे हैं उसमें से एक मामला एके-47 बरामदगी से जुड़ा हुआ है और इसी मामले म

विधायक अनंत सिंह के लिए आज फैसले का दिन, एके–47 बरामदगी का है मामला
Editor
2 मिनट

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लिए आज फैसले का दिन है। अनंत सिंह के खिलाफ जो अपराधिक मामले चल रहे हैं उसमें से एक मामला एके-47 बरामदगी से जुड़ा हुआ है और इसी मामले में आज कोर्ट ने फैसला सुनाने की तारीख तय की है।


विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एके-47 बरामदगी के मामले में सोमवार को अंतिम बहस हो गई। विशेष अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाने के लिए तारीख मुकर्रर की है। सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के जज त्रिलोकी दुबे ने मामले में कानूनी बिंदु पर सोमवार को दोनों पक्षों की बात सुनी और मंगलवार तक के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।


आपको बता दें की विधायक के नदवा स्थित आवास पर पुलिस ने वर्ष 2019 में छापेमारी की थी और एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद होने का दावा किया था। इस मामले में विधायक समेत दो लोगों के खिलाफ सुनवाई की गई। अभियोजन ने अपना आरोप साबित करने के लिए अदालत में 13 गवाह पेश किया था। बचाव पक्ष की ओर से 34 गवाहों का बयान कलमबंद करवाया गया है।