ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

BIHAR VIDHANSABHA : विधानसभा में तीन नए विधायकों ने ली शपथ, आज सदन नहीं पहुंचे तरारी के MLA विशाल प्रशांत; कल तक के लिए सदन स्थगित

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में सबसे पहले चारों नए विधायकों को शपथ दिलाई गई है। इमामगंज में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू

BIHAR VIDHANSABHA : विधानसभा में तीन नए विधायकों ने ली शपथ, आज सदन नहीं पहुंचे तरारी के MLA विशाल प्रशांत; कल तक के लिए सदन स्थगित
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में सबसे पहले चारों नए विधायकों को शपथ दिलाई गई है। इमामगंज में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी, बेलागंज से मनोरमा देवी और रामगढ़ से अशोक सिंह ने शपथ ग्रहण किया है। इन लोगों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हालांकि, तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत कल अपने पद का शपथ ग्रहण करेंगे। इन विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद शोक संदेश पढ़े गए और फिर सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।


दरअसल,  बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ और सत्र शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया है। उसके बाद विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से भी उनके कक्ष में जाकर मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट किया।


मालूम हो कि, बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिनों तक चलेगा। जिसका आज पहला दिन था। विधानमंडल आने पर जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं ने नीतीश कुमार का स्वागत किया। विजय चौधरी, अशोक चौधरी और श्रवण बिहार विधानसभा में पहले से मौजूद थे। उनलोगों ने सीएम नीतीश का स्वागत किया। उसके कुछ समय बाद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन पहुचें जिनका राजद के नेताओं ने स्वागत किया। इससे पहले मानसून सत्र में तेजस्वी सदन नहीं पहुंचे थे ऐसे में इस बार भी इनके आगमन को लेकर सत्तारूढ़ दल के तरफ से काफी सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन नेता सदन पहुंचे।


बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र छोटा है, केवल 5 दिनों तक ही सत्र चलेगा।सरकार की ओर से कई विधेयक भी छोटे सत्र में पेश करने की तैयारी है और कई विधाई कार्य भी संपन्न कराए जाएंगे। 26 नवंबर और 27 नवंबर को राजकीय विधायक और अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 28 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और सरकार उसे सदन से सरकार पास करायेगी।अंतिम दिन 29 नवंबर को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता