ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विधानसभा में सवाल पूछकर तेजस्वी नदारद, उनके विधायक सदन में हल्ला करते रहे

PATNA : बिहार विधानसभा में आज का दिन हंगामे के नाम रहा. शराब बंदी कानून को लेकर सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा चलता रहा. हंगामे के बीच में प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही भी हुई और शून्यकाल भी

विधानसभा में सवाल पूछकर तेजस्वी नदारद, उनके विधायक सदन में हल्ला करते रहे
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में आज का दिन हंगामे के नाम रहा. शराब बंदी कानून को लेकर सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा चलता रहा. हंगामे के बीच में   प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही भी हुई और शून्यकाल भी लिया गया. लेकिन प्रश्नोत्तर काल में एक ऐसा मौका आया जब विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे वेल में मौजूद आरजेडी विधायकों को शांत रहने को कहा और तेजस्वी यादव की याद दिलाई.

दरअसल मौजूदा सत्र में तेजस्वी यादव का पहली बार कोई सवाल. तेजस्वी यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र राघोपुर में कटाव से जुड़ा सवाल सरकार से पूछा था. सरकार की तरफ से इस सवाल का जवाब भी सदन में दिया जाना था, लेकिन तेजस्वी यादव खुद सदन में मौजूद नहीं थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सवाल आया तो विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने हंगामा कर रहे विधायकों को कहा कि नेता प्रतिपक्ष का सवाल है क्या आप इससे होने देना चाहते हैं. बार-बार विधानसभा अध्यक्ष इस बात को दोहराते रहे लेकिन आरजेडी के विधायक नहीं माने और वेल में खड़े रहे. आखिरकार तेजस्वी यादव का सवाल सदन में नहीं लिया जा सका और प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही हंगामे में ही डूबी रही.

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा बार-बार विधायकों को कहते रहे कि वह अपने स्थान पर जाए, लेकिन वेल में मौजूद विधायक नहीं माने. आरजेडी विधायकों से उनकी अपील बेकार गई तो उन्होंने आरजेडी विधायकों को शांत रहने और कार्य स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार होने के बाद बाद में सरकार के साथ चर्चा  के लिए सहमति बनाने की बात कही लेकिन आरजेडी नहीं मानी.