ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

विधानसभा के बाहर विपक्ष चला रहा समानांतर सदन, भूदेव चौधरी को बना लिया अध्यक्ष

PATNA : मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी विधायकों की पिटाई से नाराज विपक्षी आज सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर रहा है. विधानसभा की कार्यवाही जारी है लेकिन विपक्ष सदन में मौजूद नहीं है. सदन से बाहर व

विधानसभा के बाहर विपक्ष चला रहा समानांतर सदन, भूदेव चौधरी को बना लिया अध्यक्ष
Anamika
2 मिनट

PATNA : मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी विधायकों की पिटाई से नाराज विपक्षी आज सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर रहा है. विधानसभा की कार्यवाही जारी है लेकिन विपक्ष सदन में मौजूद नहीं है. सदन से बाहर विधान मंडल परिसर में विपक्ष अपना समानांतर सदन चला रहा है. विपक्षी विधायक के धरने पर बैठे हैं और उन्होंने गार्डन एरिया में ही समानांतर सदन चलाने की शुरुआत कर दी है.

इस दौरान में विपक्षी सदस्यों ने आरजेडी विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार भूदेव चौधरी को स्पीकर बना कर कार्यवाही शुरू की है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार उसकी आवाज दबाना चाहती है. सदन में अगर विपक्ष की आवाज की अहमियत नहीं तो फिर ऐसे में सदन के अंदर जाकर विपक्षी सदस्य क्या करेंगे.

विपक्षी सदस्य लगातार यह मांग कर रहे हैं कि मंगलवार को विधायकों को लात-घूंसे से पीटने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही की जाए. आरजेडी के साथ-साथ कांग्रेस वामदलों के विधायक भी सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर रहे हैं और बाहर उनका समानांतर सदन चल रहा है.