ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, NDA में अबतक तस्वीर साफ नहीं

PATNA : बिहार विधान परिषद की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 11 से 18 जनवरी तक प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में उम

विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, NDA में अबतक तस्वीर साफ नहीं
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 11 से 18 जनवरी तक प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 


अगर चुनाव की स्थिति बनी और उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ तो 28 जनवरी की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 28 जनवरी को ही शाम मतगणना भी होगी। बिहार में विधान परिषद की दो सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। सुशील कुमार मोदी और विनोद नारायण झा परिषद के सदस्य थे लेकिन सुशील कुमार मोदी राज्यसभा चले गए और विनोद नारायण झा विधानसभा चुनाव जीतकर आए जिसकी वजह से इनकी सीटें खाली हुई है। 


इन दोनों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार चुने जाने हैं लेकिन अब तक बीजेपी और जेडीयू यह तय नहीं कर पाए हैं इन सीटों पर किस पार्टी के उम्मीदवार विधान परिषद जाएंगे। चर्चा है कि बीजेपी इन दोनों सीटों को सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो नीतीश कैबिनेट में शामिल दो मंत्रियों को प्राथमिकता के आधार पर विधान परिषद भेजा जा सकता है। जेडीयू के अशोक चौधरी और वीआईपी अध्यक्ष एवं मुकेश सहनी को परिषद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद ही उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे क्योंकि खरवास को शुभ नहीं माना जाता।

टैग्स