ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

वशिष्ठ बाबू से मिले सीएम नीतीश, बोले वशिष्ठ नारायण- BJP-JDU में सब ठीक ठाक

PATNA: जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पर पहुंचे।इस दौरान दोनों नेताओ की मुलाकात हुई। वशिष्ठ नारा

वशिष्ठ बाबू से मिले सीएम नीतीश, बोले वशिष्ठ नारायण- BJP-JDU में सब ठीक ठाक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पर पहुंचे।इस दौरान दोनों नेताओ की मुलाकात हुई। वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना। 


इस दौरान संजय झा और विजय चौधरी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर जेडीयू सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि हमारे स्वास्थ्य का समाचार पूछने आए थे क्योंकि कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के संबंध ठीक है। एक दो लोगों के बयान पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। बीजेपी और जेडीयू में सब कुछ ठीक ठाक है इसमें किसी तरह का कंफ्यूजन नहीं होनी चाहिए। 


7 सर्कुलर रोड स्थित अपने नए बंगले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही शिफ्ट किये हैं। आज ही देर शाम अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने पहुंच गये। सांसद वशिष्ठ नारायण ने बताया कि उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने मुख्यमंत्री उनके आवास पर मिलने आए हुए थे लेकिन इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।