ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा से घबरायी जेडीयू अब जगदेव जयंती मनायेगी: आनन फानन में लिया फैसला, कुशवाहा को फेल करने की कोशिश

PATNA: कल ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा की बातों और काम से जेडीयू पर कोई असर नहीं पड़ता है. लेकिन एक दिन बाद जेडीयू की बेचैनी सामने आयी. जेड

उपेंद्र कुशवाहा से घबरायी जेडीयू अब जगदेव जयंती मनायेगी: आनन फानन में लिया फैसला, कुशवाहा को फेल करने की कोशिश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: कल ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा की बातों और काम से जेडीयू पर कोई असर नहीं पड़ता है. लेकिन एक दिन बाद जेडीयू की बेचैनी सामने आयी. जेडीयू ने 2 फरवरी को जगदेव प्रसाद की जंयती मनाने का एलान किया है. बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने काफी पहले से ही अपने सामाजिक संगठन ज्योति बा फुले समता परिषद के बैनर तले 2 फरवरी को जगदेव जयंती का कार्यक्रम करने का एलान कर रखा है. जेडीयू ने पहले तो कुशवाहा को ये कार्यक्रम करने से रोकने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो पहली दफे खुद जगदेव जयंती मनाने का एलान कर दिया है.


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज घोषणा की कि उनकी पार्टी पूरे बिहार में 2 फरवरी जगदेव प्रसाद की जयंती मनायेगी. पटना ही नहीं बल्कि राज्य के हर जिले और प्रखंड में समारोह आयोजित होगा. पटना में जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में जगदेव जयंती समारोह में पार्टी के सारे बड़े नेता मौजूद रहेंगे. उमेश कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार ही जगदवे प्रसाद के सच्चे अनुयायी हैं.


उपेंद्र कुशवाहा से इतनी बेचैनी

बता दें कि जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने काफी पहले से ही अपने सामाजिक संगठन ज्योति बा फूले समता परिषद की ओर से पूरे बिहार में जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने का एलान कर रखा है. इसके बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा किसी दूसरे मंच से कोई कार्यक्रम नहीं कर सकते. कल ही कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वे हर हालत में अपना कार्यक्रम करेंगे और बिहार के हर जिले में ये कार्यक्रम होगा. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार औऱ ललन सिंह समेत पूरी पार्टी किसी दूसरे संगठन की ओर से आयोजित महाराणा प्रताप जयंती में जा सकते हैं लेकिन उन्हें गैर राजनीतिक संगठन की तरफ से जगदेव प्रसाद की जयंती करने से रोका जा रहा है.


कुशवाहा वोट की फिक्र

उपेंद्र कुशवाहा से बेचैन जेडीयू ने अब राज्य के हर प्रखंड में जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने का एलान किया है. बता दें कि जेडीयू के इतिहास में शायद ये पहली दफे होगा जब पार्टी पटना से लेकर हर प्रखंड में जगदेव जयंती समारोह मनायेगी. मामला कुशवाहा वोट का है. जगदेव प्रसाद की जयंती को कुशवाहा वोटरों से जोड़ा जा रहा है. उपेंद्र कुशवाहा के बागी रूख से जेडीयू को कुशवाहा वोटरों की चिंता सता रही है. लिहाजा उनके काट में अब खुद जगदेव जयंती मनाने का एलान किया गया है.

टैग्स