ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

upendra kushwaha bihar yaatra : विस चुनाव से पहले आज से यात्रा पर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा, जातीय समीकरण को करेंगे मजबूत

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज से बिहार यात्रा की शुरुआत किए हैं। उनकी इस यात्रा की शुरुआत अरवल जिले के कुर्था से होनी है। कुशवाहा इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के

upendra kushwaha bihar yaatra : विस चुनाव से पहले आज से यात्रा पर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा, जातीय समीकरण को करेंगे मजबूत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज से बिहार यात्रा की शुरुआत किए हैं। उनकी इस यात्रा की शुरुआत अरवल जिले के कुर्था से होनी है। कुशवाहा इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के मुद्दों को लेकर जनता से मिलेंगे। बिहार यात्रा के माध्यम से न केवल वह आम लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे, बल्कि एनडीए के लिए कुशवाहा वोट बैंक को भी मजबूत करने की कोशिश करेंगे।


उपेंद्र कुशवाहा यात्रा की शुरुआत वह जगदेव बाबू की धरती कुर्था (अरवल) से करेंगे। इसके लिए वह पटना से अरवल के लिए निकल गए हैं। कुशवाहा आज अरवल और औरंगाबाद में यात्रा करेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को औरंगाबाद और रोहतास में रहेंगे। 27 सितंबर को वह रोहतास में यात्रा के बाद भोजपुर भी जाएंगे। 


इसके बाद  29 सितंबर को कुशवाहा का कारवां सारण पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरे चरण के कार्यक्रम की जानकारी साझा की जाएगी। कुशवाहा ने कहा कि पहले भी हमने यात्रा की है। मैंने जब-जब यात्रा की है अधिकांश बार चंपारण से यात्रा की शुरुआत किया है। लेकिन, इस बार जान मजबूत करके कुर्था अरवल से शुरुआत कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि यही वह इलाका है जहां लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए अनुकूल परिणाम नहीं आया था। इसके बाद अब कुशवाहा वहां जाकर नब्ज टटोलेंगे की क्या कुछ कमी रह गई और इसे कैसे दूर किया जा सकता है? इसको लेकर वह इन इलाकों के लोगों से विचार विमर्श करेंगे और जो कमी रह गई है उसे दूर करने की कोशिश करेंगे।