ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

तेजस्वी के विधायक को कोर्ट ने लगाया जुर्माना, BJP नेता ने HC में दायर की थी याचिका

PATNA : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद महागठबंधन के विधायकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। पहले वाम दल के विधायक को उम्र कैद की सजा मिली तो अब गोपालगंज जिले के

तेजस्वी के विधायक को कोर्ट ने लगाया जुर्माना, BJP नेता ने HC में दायर की थी याचिका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद महागठबंधन के विधायकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। पहले वाम दल के विधायक को उम्र कैद की सजा मिली तो अब गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर से राजद विधायक प्रेमशंकर यादव को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने चार साल के पुराने मामले में राजद विधायक को अब सजा सुनाई है। 


दरअसल, बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेमशंकर राय पर हाईकोर्ट से 50 हजार जुर्माना लगाया है। पटना हाईकोर्ट ने इलेक्शन पिटीशन नंबर 4/2020 को लेकर जुर्माना लगाया। राजद विधायक पर समय अवधि में संबंधित कागजात कोर्ट में नही सौंपने का आरोप है। राजद विधायक को लेकर भाजपा नेता और  प्रदेश महासचिव मिथिलेश तिवारी के तरफ से पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। जिसके बाद कोर्ट ने राजद विधायक पर जुर्माना लगाया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई  27 फरवरी को होगी।


उधर, इस मामले को लेकर राजद विधायक प्रेमशंकर राय  ने कहा कि - यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान हाई कोर्ट को संबंधित कागजात समय पर नहीं सौंपने को लेकर याचिका दायर की गई थी।लेकिन, जिला मुख्यालय से समय पर कागजात नहीं मिलने की वजह से यह केस लंबित है।