ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

तेजस्वी को NDA में आने का मिला निमंत्रण, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - BJP में शामिल हो जाएं, हमेशा के लिए हो जाएंगे सेफ

PATNA : बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को एनडीए में आने का निमंत्रण मिला है। यह निमंत्रण उन्हें सदन के अंदर मौजूद सबसे बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तरफ से दिया

तेजस्वी को NDA में आने का मिला निमंत्रण, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - BJP में शामिल हो जाएं, हमेशा के लिए हो जाएंगे सेफ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को एनडीए में आने का निमंत्रण मिला है। यह निमंत्रण उन्हें सदन के अंदर मौजूद सबसे बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तरफ से दिया गया। तेजस्वी को कहा गया है कि वह NDA के साथ चले आए हमेशा के लिए सेफ हो जाएंगे। यह बात आज बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व कही गई है। आज बिहार विधानमंडल का दोनों सदन एक साथ था ऐसे में तेजस्वी और दिलीप जायसवाल दोनों ही सदन पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बात कही है।


दरअसल, भाजपा के तरफ से इस दफे चुनाव में जो नारा दिया गया है कि ' एक है तो सेफ हैं' इस पर तेजस्वी यादव जब अपने कल पार्टी ऑफिस पहुंचे तो उनसे सवाल किया गया और इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'हमलोग तो एक ही है कहां अलग - अलग है'। अब इसी बात पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 'यदि वो एक हैं तो आ जाए बीजेपी के साथ, वो भी एक हो जाएंगे और सेफ हो जायेंगे'। इसके बाद अब देखना यह है कि राजद के तरफ से इसका कैसे पलटवार किया जाता है।


मालूम हो कि, बिहार में अंदर हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में एनडीए ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां चार सीटों पर उपचुनाव हुए थे और सभी सीटों पर एनडीए ने कब्ज़ा जमा लिया। सबसे बड़ी बात यह रही है इस चुनाव में राजद के 35 साल पुराने किले को भी धवस्त कर दिया गया और जिस इलाके को माले का गढ़ कहा जाता था वहां भी जीत हासिल किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हौसला काफी बुलंद है। लिहाजा सदन के अंदर उन्होंने तेजस्वी यादव को भाजपा में शामिल होने का आमंत्रण दे दिया।


इधर,  बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई। पहले दिन चारों नवनिर्वाचित विधायकों में से तीन विधायकों ने शपथ लिया। इसमें अशोक कुमार सिंह, दीपा मांझी, मनोरमा देवी का नाम शामिल हुआ। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव में कार्य मंत्रणा समिति का गठन किया। वहीं, शोक प्रस्ताव पढ़ने के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता