ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

तेजप्रताप से बचके रहना बाबा, बड़े धुरंधरों का पानी उतार चुके हैं लालू के बड़े लाल

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, तेजप्रताप अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी की पिटाई करने की वजह

तेजप्रताप से बचके रहना बाबा, बड़े धुरंधरों का पानी उतार चुके हैं लालू के बड़े लाल
Mukesh Srivastava
5 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, तेजप्रताप अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी की पिटाई करने की वजह से चर्चा में आए हैं। पार्टी के युवा महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप ने उन्हें कमरे में बंद कर पिटाई की और नंगा कर वीडियो बनाया। इस आरोप के बाद तेजप्रताप ने अपने निशाने पर पार्टी के ही प्रमुख नेताओं और तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार को ले रखा है लेकिन तेज प्रताप का राजनीतिक अंदाज कुछ ऐसा है कि अच्छे-अच्छे उनके सामने नहीं पड़ना चाहते। तेज प्रताप का नाम सामने आए तो समझदार लोग यही कहते हैं कि तेज से बच कर रहना, तेज प्रताप यादव ने बिहार के बड़े सियासी धुरंधरों का पानी उतारा है।


रघुवंश बाबू को बताया एक लोटा पानी

तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू यादव के सहयोगी रहे आरजेडी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे रघुवंश बाबू को लेकर भला बुरा कहा था। तेज प्रताप ने तब रघुवंश बाबू के ऊपर निशाना साधते हुए यहां तक कह डाला था कि वह एक लोटा पानी से ज्यादा की हैसियत नहीं रखते। तेज के बयान से रघुवंश बाबू इतने आहत हुए थे कि उन्होंने पार्टी छोड़ने के लिए लालू यादव को लेटर तक लिख डाला था हालांकि बाद में वह इस दुनिया को अलविदा कहा, जिसकी चौतरफा आलोचना हुई थी।


शिवानंद तिवारी को निशाने पर लिया

अपनी ही पार्टी के दूसरे सबसे सीनियर नेता शिवानंद तिवारी को भी तेज प्रताप यादव ने खूब खरी-खोटी सुना रखी है। तेज प्रताप यादव ने शिवानंद तिवारी को तब निशाने पर लिया जब उन्होंने तेज प्रताप को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने की बात कही थी। तेज प्रताप ने शिवानंद तिवारी तो लालू परिवार में फूट डालने वाला नेता बताया था।


मामा साधु यादव को धोया

तेज प्रताप यादव ने अपने मामा साधु यादव की हेकड़ी तब निकाल दी थी जब साधु यादव ने तेजस्वी यादव की शादी पर सवाल खड़े किए थे। एक क्रिश्चियन लड़की से शादी किए जाने पर मामा साधु यादव जब भड़के तो तेज प्रताप ने उन्हें कंस तक बता दिया। साधु यादव को तेज प्रताप ने औकात में रहने के लिए कहा और सीधे-सीधे चेतावनी दे डाली कि बिहार आ गए तो उनका गर्दा उड़ा देंगे।


सुशील मोदी को दी थी धमकी

पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी तेजप्रताप के निशाने पर तब आए थे जब उन्होंने अपने बेटे की शादी का कार्ड भेजा था। शादी का कार्ड मिलने के बाद तेज ने कह दिया था कि मैं अगर शादी में पहुंचा तो तोड़फोड़ मच जाएगा, मैं सुशील मोदी को घर में घुस कर मारूंगा और उनकी पोल खोल दूंगा। तेज प्रताप की धमकी के बाद सुशील मोदी ने अपने बेटे की शादी का वैन्यू तक बदल दिया था हालांकि बाद में तेज प्रताप ने इस मामले पर सफाई भी दी थी।


जगदानंद सिंह टारगेट पर

आरजेडी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी तेज के निशाने पर सबसे ज्यादा रहते हैं। हाल ही में जब रामराज यादव ने तेज प्रताप पर गंभीर आरोप लगाए तो पलटवार करते हुए तेज प्रताप यादव ने इसका ठीकरा जगदा बाबू के ऊपर फोड़ दिया। तेज प्रताप यादव इसके पहले भी कई दफे जगदानंद सिंह से मिल चुके हैं। अब तो जगदानंद सिंह ने भी तेज के सामने हाथ खड़े कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सीधा कह दिया है कि तेज प्रताप के ऊपर एक्शन लेने का अधिकार उनके पास नहीं है। जगदा बाबू के मुताबिक तेज के ऊपर एक्शन ले पाते तो कब का कार्रवाई कर चुके होते।


अब मांझी पर लगाया आरोप

तेज प्रताप यादव ने एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी को निशाने पर लिया है। तेज ने जब एक यूट्यूब ब्लॉगर की पोल खोली तो वह पीछा करते-करते मांझी जी के आवास तक जा पहुंचे। मांझी के आवास के सामने खड़े होकर आरोप लगाया कि यहीं से उनको बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। तेज प्रताप यादव की तरफ से आरोप लगाए जाने के बाद मांझी ने जुबान नहीं खोली लेकिन उनके प्रवक्ता की तरफ से बयान जरूर आया।

टैग्स