ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजप्रताप के साथ रामलीला देखने पहुंचे लालू, कहा- मुल्क से अत्याचार दूर हो

PATNA: आज नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन है। महानवमी के दिन माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना में भक्त लीन हैं। खासकर पटना में नवरात्रि की धूम मची हुई है। म

तेजप्रताप के साथ रामलीला देखने पहुंचे लालू, कहा- मुल्क से अत्याचार दूर हो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आज नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन है। महानवमी के दिन माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना में भक्त लीन हैं। खासकर पटना में नवरात्रि की धूम मची हुई है। महानवमी पर कन्या पूजा के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव देर शाम रामलीला देखने के लिए गांधी मैदान के पास स्थित कालिदास रंगालय पहुंचे। जहां आयोजकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुल्क से अत्याचार दूर हो यही मां अम्बे से कामना करता हूं। 


कालिदास रंगालय में आयोजित रामलीला को देखने आए लालू ने कहा कि कालिदास रंगालय का स्वरुप जल्द बदलेगा। इसके लिए करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च किये जाएगे। उन्होंने यह भी कहा कि तेजप्रताप यादव कृष्ण भक्त है। मुझे बिना बताए दोस्तों के साथ वृन्दावन चला जाता है। मैंने कई बार जहाज से जाने के लिए कहा, लेकिन मानता ही नहीं है। आजकल का लड़का सब कहाँ किसी की सुनता है। बेटा है तो कह ही ना सकते हैं।


लालू ने कहा कि देश में अत्याचार और अनाचार फैला हुआ है। चारों तरफ असत्य का बोल बाला है। दशहरा में असत्य पर सत्य की जीत हुई थी। माँ से प्रार्थना करता हूं देश में फैले असत्य पर सत्य की ही जीत हो और देश से अत्याचार-अनाचार दूर हो। 


लालू प्रसाद ने तेज प्रताप को लेकर कहा कि तेजप्रताप कृष्ण भक्त हैं। बिना मुझे बताए वृंदावन चला जाता है। मैंने कई बार बोला कि जहाज से जाओ लेकिन लड़का लोग को लेता है और गाड़ी से चला जाता है। आजकल का लड़का कहाँ बात सुनता है। बेटा है तो इतना कह ही सकते हैं।



इससे पहले महानवमी के मौके पर लालू परिवार द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर कन्या भोज का आयोजन किया गया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी आवास पर कन्या भोज का आयोजन किया तो वही उनके बड़े बेटे तेजप्रताप ने बांके बिहारी शिव मंदिर में कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया और कॉपी-कलम और पौधा भेट किया। 


इस मौके पर तेजप्रताप ने कहा कि महानवमी पर कुंवारी कन्याओं के पैर को रंगकर उनका पूजन किया और सभी को नोटबुक-कलम, पेड़ देने का काम किया ताकि उन्हें पढ़ाई में भी सहयोग मिल सके। इस दौरान कुंवारी कन्याओं को भोजन भी कराया गया। वही राबड़ी आवास में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया। इस मौके पर तेजस्वी यादव, राजश्री यादव, कात्यायिनी सहित पूरा लालू परिवार मौजूद था। 



टैग्स