ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

तेजस्वी को सीएम बनाने पर बिहार में घमासान, बोले सुशील मोदी- लालू को फिर धोखा देंगे नीतीश

PATNA : आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद बिहार में सियासी घमासान मच गया है। जगदानंद सिंह के यह कहने पर कि 2023 में नीतीश कुमार बिहार की सत्ता तेजस्वी को सौंपकर देश

तेजस्वी को सीएम बनाने पर बिहार में घमासान, बोले सुशील मोदी- लालू को फिर धोखा देंगे नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद बिहार में सियासी घमासान मच गया है। जगदानंद सिंह के यह कहने पर कि 2023 में नीतीश कुमार बिहार की सत्ता तेजस्वी को सौंपकर देश की राजनीत करेंगे,इसपर बीजेपी ने आरजेडी को सचेत किया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सावधान रहने की नसीहत दी है। सुशील मोदी ने कहा है कि किसी को धोखा देना और विश्वासघात करना नीतीश कुमार के स्वभाव में शामिल है। जिसने बिहार की जनता को धोखा दिया वह एक बार फिर लालू प्रसाद को धोखा देगा। उन्होंने कहा है कि अगर लालू प्रसाद तेजस्वी को सीएम बनाना चाहते हैं तो इंतजार नहीं करें, अगर वे जेडीयू के पांच विधायकों को तोड़ लेते हैं तो तेजस्वी को जब चाहे सीएम बना सकते हैं।


सुशील मोदी ने कहा है कि जगदानंद सिंह गलतफहमी में हैं। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह धोखे में न रहें, नीतीश कुमार ने आजतक किसी भी समझौते का पालन नहीं किया है। भले ही तेजस्वी को सीएम बनाने का डील उन्होंने किया होगा लेकिन धोखा देना और विश्वासघात करना नीतीश कुमार के स्वभाव में शामिल हो गया है। नीतीश को दो बाल लालू को और दो बार बीजेपी को धोखा दिया। जबकि एक बार जीतनराम मांझी को धोखा दिया और तीन बार बिहार के जनादेश के साथ विश्वासघात किया। 


उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने पिछले 10 वर्षों में सात बार बिहार की जनता और अलग-अलग पार्टियों को धोखा देने का काम किया है वह एक बार फिर लालू प्रसाद को धोखा देगा। सुशील मोदी ने लालू प्रसाद से कहा है कि अगर वे अपने बेटे को बिहार का सीएम बनाना चाहते हैं तो नीतीश का इंतजार नहीं करें। लालू अगर जेडीयू को तोड़कर अगर पांच विधायकों को आरजेडी में मिला लेते हैं तो उनका बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बन जाएगा। विधानसभा में स्पीकर आरजेडी के हैं, नीतीश कुमार कुछ नहीं कर पाएंगे।


सुशील मोदी ने का है कि नीतीश कुमार को अच्छी तरह से पता है कि वे न इधर के रहेंगे और ना ही उधर के ही रह पाएंगे। प्रधानमंत्री बनना तो बहुत दूर की बात है, मुख्यमंत्री की गद्दी भी चली जाएगी। नीतीश कुमार को भी यह मालूम है कि वे कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। नीतीश कुमार तेजस्वी को बिहार की सत्ता सौंपने की कभी गलती नहीं करेंगे। उन्होंने लालू प्रसाद को सावधान किया कि वे नीतीश कुमार पर कभी भी भरोसा नहीं करें।