ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

तेजस्वी का BJP को खुला चैलेंज: बोले- हिम्मत है तो बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाए, नीतीश को बताया झूठा मुख्यमंत्री

PATNA: जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू-तेजस्वी के साथ साथ आरजेडी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि आरजेडी और कांग्रेस ने बिहार को गर्त में पहुंचाया।

तेजस्वी का BJP को खुला चैलेंज: बोले- हिम्मत है तो बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाए, नीतीश को बताया झूठा मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू-तेजस्वी के साथ साथ आरजेडी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि आरजेडी और कांग्रेस ने बिहार को गर्त में पहुंचाया। प्रधानमंत्री के आरोपों को जुमला बताते हुए तेजस्वी ने बीजेपी को खुला चैलेंज दे दिया है। इसके साथ ही यह भी दावा किया है कि जेडीयू 2024 में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। उन्होंने नीतीश कुमार को झूठा बताया।


तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, बड़े लोग हैं कुछ भी बोल सकते हैं उसपर हमको कोई टीका टिप्पणी नहीं करना है। अबतक उन लोगों की बोली वही रही है, उनकी सोंच नाकारात्मक है। हमलोग 17 महीने जब सरकार में थे तो बिहार कितना बढ़िया चला। हमारी सरकार में केवल काम ही काम दिखता था। हमारी सरकार ने निर्धारित समय सीमा के भीतर पांच लाख लोगों को नौकरी दी। परीक्षा भी हुई लेकिन हम लोगों के सरकार से जाने के बाद पेपर लीक हो गया।


उन्होंने कहा कि जब से बिहार में एनडीए की वापसी हुई है, एक काम बता दे जो किया हो। इतने महीने से बीजेपी और जेडीयू के लोग केवल हम लोगों को ही गाली देने में लगे हुए हैं। कम से कम सरकार में जो लोग बैठे हुए हैं उनको जनमत का सम्मान करते हुए बोलना चाहिए। अगर ऐसी बात होती तो बिहार की जनता हम लोगों को सबसे बड़ी पार्टी नहीं बनाती। बीजेपी के पास हिम्मत है? हिम्मत है तो बीजेपी बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाए।


तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहते थे कि और कितना गिरोगे, डीएनए तक पर सवाल उठाया था और नीतीश कुमार कहते रहते थे कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे, मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे और क्या किया? जमुई की रैली में नीतीश कुमार ने कहा कि झूठमुठ का चले गए थे। अब तो नीतीश कुमार ने खुद को झूठा भी मान लिया है। बिहार के ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो खुद को भरी सभा में झुठा बोल रहे हैं।


उन्होंने कहा कि मंच पर प्रधानमंत्री बैठे हुए हैं। दोनों के बीच कंपीटिशन है। वो फेंक रहे हैं और नीतीश कुमार मान लिए कि वे झूठ बोलते हैं। ये झूठों का गठबंधन है, इसपर क्या बोला जाए। तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू 2024 में खत्म हो जाएगी। जेडीयू का कोई भविष्य नहीं है, देखते रहिए क्या-क्या होता है।

संबंधित खबरें