ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

तेजस्वी यादव के लीगल नोटिस का नीरज कुमार ने भेजा जवाब, कहा-2 हफ्ते में इसे वापस लें और सार्वजनिक माफी मांगे, वरना..

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज को 24 अक्टूबर को लीगल नोटिस भेजा था। नीरज कुमार से सार्वजनिक तौर पर

तेजस्वी यादव के लीगल नोटिस का नीरज कुमार ने भेजा जवाब, कहा-2 हफ्ते में इसे वापस लें और सार्वजनिक माफी मांगे, वरना..
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज को 24 अक्टूबर को लीगल नोटिस भेजा था। नीरज कुमार से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के साथ-साथ 12 करोड़ से अधिक कंपनसेशन की बात कही थी। अब नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के लीगल नोटिस का जवाब भेज दिया है। नीरज कुमार ने अपने जवाब में कहा है कि तेजस्वी यादव 2 हफ्ते में इस लीगन नोटिस को वापस लें और सार्वजनिक माफी मांगे। 


यदि ऐसा नहीं करते है तब कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी नीरज कुमार ने दी है। नीरज कुमार ने अपने एडवोकेट के जरीये तेजस्वी के लीगल नोटिस का जवाब भेजा है जिसमें इस बात का जिक्र है कि फ्रीडम ऑफ स्पीच के अधिकार का तेजस्वी यादव ने दबाने की कोशिश की है। दरअसल वेतन घोटाला का आरोप लगाने वाले जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार को तेजस्वी यादव ने 12 करोड़ 10 लाख रूपये के मानहानि का नोटिस भेजा था। लॉ फर्म के जरीये यह लीगल नोटिस जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को भेजा गया था।


जेडीयू नेता के इस बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने 10 दिनों के अंदर 12.10 करोड़ रूपये का हर्जाना मांगा था। साथ ही सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगने की बात कही थी। बता दें कि बीते 21 अक्टूबर को जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाला किया और तेजस्वी यादव वेतन घोटाला कर रहे हैं। 


पिछले विधानसभा चुनाव में उनके शपथ-पत्र से इस बात की पुष्टि होती है। नीरज कुमार ने कहा था कि 2015 में तेजस्वी यादव ने यह जानकारी दी थी कि उनकी वार्षिक आय 5 लाख 8 हजार 19 रुपये है जबकि हलफनामा में उन्होंने एक करोड़ 13 लाख रूपये अलग-अलग लोगों को कर्ज के तौर पर दिये जाने की बात कही गई थी। नीरज कुमार ने कहा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की वार्षिक आय घटकर 1 लाख 41 हजार हो गई। इसका मतलब यह हुआ कि वो 11812 रुपया 50 पैसा प्रति महीने कमाते हैं। जबकि एक विधायक को 40 हजार रूपये प्रतिमाह बेसिक मिलता है। 


नीरज कुमार ने कहा था कि 11 हजार रुपया महीना कमाने वाला व्यक्ति चार्टर प्लेन में अपनी जन्मदिन की पॉर्टी कैसे मना सकता है? वो हमेशा विदेश भी कैसे घूम लेते है? यह फार्मूला बिहार के लोगों को भी बताना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष बनते ही आमदनी कम हो जाती है जबकि सिर्फ विधायक रहते ही कमाई बढ़ जाती है। नीरज कुमार ने यह भी कहा था कि यदि मेरा आंकड़ा गलत हैं तो तेजस्वी यादव केस करें। जेडीयू नेता के इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए तेजस्वी यादव ने शनिवार को 8 पन्ने का लीगल नोटिस भेजा है। 12 करोड़ 10 लाख रुपये के मानहानि का नोटिस भेजकर 10 दिनों के भीतर हर्जाना देने को कहा था।