ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना पहुंचते ही बोले तेजस्वी..सरकार कानून बना और बदल सकती है लेकिन जनता में सरकार बनाने और गिराने की ताकत है

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज देर शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी नोटिफिकेशन के संबंध में मीडिया ने जब सवाल

पटना पहुंचते ही बोले तेजस्वी..सरकार कानून बना और बदल सकती है लेकिन जनता में सरकार बनाने और गिराने की ताकत है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज देर शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी नोटिफिकेशन के संबंध में मीडिया ने जब सवाल किए तब सवालों का जवाब देते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जब युवा की आत्मा मर रही हो तो देश की आत्मा मर रही है। सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कानून बना सकती है और बदल सकती है लेकिन जनता सरकार बना सकती है और गिरा भी सकती है। 


देश में व्याप्त बेरोजगारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने मीडिया से कहा कि आप लोग सब जान रहे हैं देश में बेरोजगारी चरम पर हैं। देश की दो मात्र ऐसी संस्थाएं है जहां सबसे ज्यादा बहाली निकलती है। पहला रेलवे है जिसे प्राइवेटाइज कर दिया गया है और दूसरा भारतीय सेना है जहां ठेकेदारी प्रथा की शुरुआत की गयी है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि सेना की बहाली के लिए कई लोगों को सिर्फ ज्वाइनिंग रह गया था लेकिन अब उन्हें भी फिर से अग्निपथ स्कीम के तहत पूरी प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ेगा। तेजस्वी ने यह भी कहा कि हमने जो 20 सवाल पूछे थे उसका जवाब अभी तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में आक्रोश है। नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। चार साल बाद युवा मोदी के धनसेठों के यहां जाकर चौकीदारी करेंगे। कोई यह बताए कि यह सरकार रोजगार देने आई थी या छिनने आई थी। सरकार कानून बना सकती है बदल सकती है लेकिन जनता जो है सरकार बना भी सकती है और गिरा भी सकती है।