ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

तेजस्वी को Z पल्स की सुरक्षा मिलने पर बोले सम्राट चौधरी, जो खुद डरपोक हो वो दूसरों की चिंता कभी नहीं कर सकता

DESK: बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जेड सिक्योरिटी दी गयी। बिहार के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। सम्राट

तेजस्वी को Z पल्स की सुरक्षा मिलने पर बोले सम्राट चौधरी, जो खुद डरपोक हो वो दूसरों की चिंता कभी नहीं कर सकता
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जेड सिक्योरिटी दी गयी। बिहार के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को डरपोक बताया। कहा उन्हें सुरक्षा की जरूरत थी जो मिल गयी है। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि जो खुद डरपोक हो वो दूसरों की चिंता कभी नहीं कर सकता। उन्होंने तेजस्वी को डरपोक डिप्टी सीएम with बुलेट प्रुफ भी कहा है। पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने यह बातें कही है।


बिहार के पूर्व पंचायती राज मंत्री व बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बांका में बम ब्लास्ट हुआ घर का घर उड़ गया, किशनगंज में कई घरों को जला दिया गया लेकिन नीतीश कुमार ने कुछ नहीं किया। हमारे पार्टी के दलित नेता को घटनास्थल पर जाने से रोका गया। अररिया, खगड़िया और पटना की हालत को देखिये सभी जगहों पर अराजकता का माहौल है। उन्होंने यह भी बताया कि एनआईए की जांच चल रही है कई मामलों का जल्द खुलासा भी होगा। पीएफआई पर पूरी तरह भारत सरकार कार्रवाई करेगी।


बीजेपी की ओर से सीएम का चेहरा कौन होगा मीडिया के इस सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लायक है। बीजेपी के कार्यकर्ता 365 दिन पार्टी के लिए काम करते हैं। जेडीयू पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां कोई केयर टेकर नहीं होता। लोकतांत्रिक व्यवस्था में बीजेपी काम करती है। बीजेपी के लोगों को भी केयर टेकर नहीं बनना है। कुछ लोग आजकल केयर टेकर बनकर ही काफी खुश हैं। 


तिरंगा यात्रा पर कहा कि पूरे देश में घर-घर झंडा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हमलोगों ने तय किया है पूरे देश में घर-घर झंडा फहराने का काम करेंगे। सभी को भी ऐसा करना चाहिए। केजरीवाल जी कर रहे उन्हें कोई थोड़े ही मना कर रहा है। बीजेपी के हर-घर तिरंगा फहराने की बात यदि उनकों लगता है कि यह देशद्रोह का मामला है तो हम इस पर कुछ नहीं कह सकते।


पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी पूरे देश में पार्टी का विस्तार कर रहे हैं वही प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पार्टी को पूरी स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन आज कल तो कुछ पार्टियों में लोग केयर टेकर बनकर ही काफी खुश है। पूरे बिहार में अराजकता का माहौल है।


बिहार में अब तक कितने लोगों को नौकरी दी गयी। मीडिया के इस सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि 15 साल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 95 हजार नौकरी दी थी। नीतीश जी के नेतृत्व में जब एनडीए की सरकार चली तब बिहार में लगभग साढ़े सात लाख लोगों को नौकरी दी गयी। करीब दो साल एनडीए सरकार रही तब हमलोगों ने ढाई से तीन लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया। ये सरकारी डाटा है यदि प्राइवेट की चर्चा करेंगे तो लगभग साढे पांच लाख लोगों को एनडीए की सरकार ने सीधा रोजगार दिया।


वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे पर कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा देने के लिए कोई नहीं कह सकता। यह उनका विवेक है उनको तय करना है। इसकी हमें कोई सूचना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के नेतृत्व में देश में नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और 2025 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के नेतृत्व में लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। 






संबंधित खबरें