ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तेजस्वी को CM बनाने के आरोप को ललन सिंह ने किया खारिज, कहा-मेरी छवि को धूमिल करने वालों पर करूंगा मान-हानि का मुकदमा

DELHI: JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद ललन सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को सीएम बनाने का आरोप लगाते हुए उनकी छवि को धूमि

तेजस्वी को CM बनाने के आरोप को ललन सिंह ने किया खारिज, कहा-मेरी छवि को धूमिल करने वालों पर करूंगा मान-हानि का मुकदमा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद ललन सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को सीएम बनाने का आरोप लगाते हुए उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गयी। ऐसी भ्रामक खबरें चलायी गयी कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में जेडीयू अध्यक्ष के पद से उनकी विदाई हुई है। 


इस खबर को एक प्रमुख समाचार पत्र एवं कुछ न्यूज चैनल्स ने प्रमुखता से चलाया। खबर यह भी छपी कि 20 दिसम्बर को एक मंत्री के कार्यालय में दर्जन भर विधायकों की बैठक हुई जिसमें मैं भी उपस्थित था। खबर में और भी विस्तार से जनता दल (यू०) के टूट की प्रकिया पर चर्चा की गई। यह खबर पूर्णतः भ्रामक, असत्य और मेरी छवि को धूमिल करने वाली है।


ललन सिंह ने बताया कि 20 दिसम्बर को वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में थे और 20 दिसम्बर की शाम में सभी सांसदों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली आवास पर आयोजित बैठक में शामिल थे। ललन सिंह ने कहा कि समाचार पत्र ने जान-बूझकर मेरी छवि को धूमिल करने के लिए इस प्रकार की खबरें छापी है और नीतीश कुमार के साथ मेरे 37 साल के संबंधों पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है। 


जबकि हकीकत यह है कि मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में व्यस्तता के कारण अपनी इच्छा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से अध्यक्ष पद छोड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वंय इस दायित्व को लिया है। ललन सिंह ने कहा कि ऐसे भ्रामक समाचार को लिखने वाले और छापने वाले चारो खाने चित्त होगें। जनता दल (यू०) पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है। ललन सिंह ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि पटना लौटकर तत्काल संबंधित समाचार पत्र को कानूनी नोटिस भेजूंगा और मेरी छवि को धूमिल करने वालों पर मान-हानि का मुकदमा करुंगा।