ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

फिर बोले तेजस्वी यादव.. गिरी हुई सरकार चला रहे नीतीश कुमार, इस सरकार का गिरना तय है

PATNA : दिल्ली से बिहार लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार गिराने की बात कह रहे हैं. तेजस्वी ने एक बार फिर से अपनी बात को दोहराया है. पार्टी कार्यालय में पत

फिर बोले तेजस्वी यादव.. गिरी हुई सरकार चला रहे नीतीश कुमार, इस सरकार का गिरना तय है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : दिल्ली से बिहार लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार गिराने की बात कह रहे हैं. तेजस्वी ने एक बार फिर से अपनी बात को दोहराया है. पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि बिहार की सरकार गिरी हुई सरकार है. इस सरकार का गिरना तय है. तेजस्वी ने कहा कि लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा. बिहार की जनता भी जानती है कि इस सरकार का गिरना तय है.



तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है. एसटीईटी कोई नया मामला नहीं है. सरकार लगातार बहाली में धांधली कर रही है. बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के सहारे सरकार चल रही है. भ्रष्ट अधिकारी मंत्री और विधायक पर ज्यादा हावी हैं. समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने जो कुछ भी कहा है, यह बिलकुल सही है. उन्होंने जो आरोप लगाया है. उसका छींटा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी पड़ा है. 


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अफसरशाही पूरी तरह से बेलगाम हो गई है. बिहार के सीएम नीतीश भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. मैंने पहले ही कहा था कि जून के महीने में बिना आरसीपी टैक्स दिए किसी का ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होता है. बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है. जब से नीतीश बिहार के सीएम बने हैं, तब से बिहार में यही धंधा चल रहा है. 


तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में कई ऐसे विधायक हैं, जो कोरोना काल में अपना फंड सरकार को दिए. लेकिन उसका कहीं भी उपयोग नहीं हो पाया. सत्ता पक्ष में भी कई मंत्री और विधायक हैं, जो इस व्यवस्था से तंग आ चुके हैं. बिहार में गिरी हुई सरकार चल रही है और इस सरकार का गिरना तय है. 


आपको बता दें कि जेडीयू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह शनिवार को तेजस्वी की मौजूदगी में राजद में शामिल हुए. तेजस्वी ने कहा कि महेश्वर सिंह काफी अनुभवी नेता हैं. सदन के सदस्य यह चुके हैं. पार्टी में शामिल होने के लिए मैं महेश्वर सिंह को दिल से धन्यवाद देता हूँ. इनके साथ आये सभी साथियों का भी मैं स्वागत करता हूँ.