ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी ने फिर उठाया सवाल, कहा-क्यों चुप हैं महाजंगल राज के महाराजा..

PATNA :बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में चरमराती कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से राज्य सरकार पर सवाल उठाया है. तेजस्वी याद

बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी ने  फिर उठाया सवाल, कहा-क्यों चुप हैं महाजंगल राज के महाराजा..
Anamika
2 मिनट

PATNA :बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में चरमराती कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से राज्य सरकार पर सवाल उठाया है. 

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राज्य में दिनभर में हुई आपराधिक घटनाओं का वीडियो क्लिप ट्वीट किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध की सुनामी आई हुई है. अब दिल्ली वाले बेटा कहां हैं जी?

 तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बिहार में लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, हत्या  और अपराध की सुनामी आई हुई है फिर भी महाजंगलराज के महाराजा चुप है। किसी ने कहा था अगर यहाँ अपराध हो जाए तो दिल्ली वाले बेटे को याद कर लेना? क्या हुआ जी??'

बता दें कि बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी लगातार हमलावार हैं. आए दिन तेजस्वी अपराध को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर रहे हैं. आज ट्वीट कर तेजस्वी ने पीएम मोदी को भी लपेटे में लिया है. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संवोधित करते हुए कहा था कि आप सब आराम से रहें क्योंकि आपका बेटा दिल्ली में आपकी सेवा के लिए बैठा है. 

टैग्स