ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को सुबह-सवेरे दी जन्मदिन की बधाई, JDU के नेता भी पीछे रह गए

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें सुबह सवेरे बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के स्वस्थ सुखी और दीर्

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को सुबह-सवेरे दी जन्मदिन की बधाई, JDU के नेता भी पीछे रह गए
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें सुबह सवेरे बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के स्वस्थ सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। नीतीश को जन्मदिन की बधाई देने के मामले में तेजस्वी ने जेडीयू नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। नितेश कुमार की कैबिनेट में शामिल उनके कई मंत्री तेजस्वी के बाद ही नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दे पाए हैं। तेजस्वी ने सुबह 6 बजे ट्विटर के जरिए नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। 


बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने सीएम नीतीश कुमार को ठीक आधी रात के वक्त 12 बजे बधाई दी है। डिप्टी सीएम रेणु देवी ने अपने बधाई संदेश में लिखा है कि पूरे विश्व में बिहार का गौरव बढ़ाने वाले सुशासन और विकास के प्रति के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई। हालांकि दूसरे डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद की तरफ से उनके ट्विटर हैंडल पर खबर लिखे जाने तक नीतीश कुमार को बधाई नहीं दी गई थी। नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने तेजस्वी यादव के बाद सुबह तकरीबन 7 बजे शिविर नीतीश को ट्विटर के जरिए बधाई दी है। संजय झा ने नीतीश कुमार को न्याय के साथ विकास और सुशासन का प्रतीक बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 


जनता दल यूनाइटेड के नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने सुबह 7:35 पर ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि नए बिहार के निर्माण में अपने जीवन को समर्पित करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी रहे सुशील कुमार मोदी ने खबर लिखे जाने तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई नहीं दी है जबकि आधी रात को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। आधुनिक बिहार के शिल्पकार और बिहार के मान सम्मान के लिए लड़ने वाले नीतीश कुमार को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। मांझी ने रात 12:01 पर अपना बधाई संदेश ट्वीट किया है।

टैग्स

संबंधित खबरें