ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी ने नीतीश को दी बधाई, बोले.. पलटी मारने का मकसद पूरा हो गया होगा

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुबह सवेरे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। दरअसल तेजस्वी यादव आज की तारीख नहीं भूले हैं। तीन साल पहले आज ही के दिन नीतीश

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुबह सवेरे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। दरअसल तेजस्वी यादव आज की तारीख नहीं भूले हैं। तीन साल पहले आज ही के दिन नीतीश कुमार महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ चले गए थे। बिहार में हाई वोल्टेज पॉलीटिकल ड्रामा हुआ था और आधी रात के वक्त सरकार बदल गई थी। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को एनडीए में वापसी की चौथी वर्षगांठ पर बधाई दे डाली है। 


तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. आज आदरणीय नीतीश जी द्वारा किए गए “जनादेश चीरहरण” की चौथी वर्षगाँठ है। आशा है उन्होंने जिस उद्देश्य के लिए जनादेश का अपमान कर 12 करोड़ बिहारियों के साथ छल और विश्वासघात किया था उसकी लक्ष्य प्राप्ति हो गयी होगी? 130 दिन बाद घर से बाहर निकल आज इस वर्षगाँठ पर जश्न तो मनाइए।




2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था। महागठबंधन को भारी बहुमत नहीं मिला और तकरीबन डेढ़ साल तक सरकार चली लेकिन उसके बाद अचानक से तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर सीबीआई का शिकंजा कसा। बेनामी संपत्ति के मामले दर्ज हुए और इन परिस्थितियों के बीच नीतीश कुमार महागठबंधन से निकलकर एनडीए में वापस चले गए। तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम बने थे लेकिन आज के ही दिन उनकी कुर्सी चली गई। इस बात को भूले नहीं है और अब विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने एक बार नीतीश कुमार को इसकी याद दिला दी है

टैग्स