ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

तेजस्वी की इफ्तार में चिराग और मुकेश सहनी का इंतजार, क्या बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण

PATNA : लालू परिवार की तरफ से आज दी गई इफ्तार पार्टी में आज नए सियासी समीकरण देखने को मिल सकता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी शुक्रवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन क

तेजस्वी की इफ्तार में चिराग और मुकेश सहनी का इंतजार, क्या बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण
Editor
2 मिनट

PATNA : लालू परिवार की तरफ से आज दी गई इफ्तार पार्टी में आज नए सियासी समीकरण देखने को मिल सकता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी शुक्रवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। तेजस्वी ने इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य राजनीतिक दिग्गजों को न्योता भेजा है लेकिन सबकी नजरें चिराग पासवान और मुकेश सहनी पर होंगी। तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी न्योता भेज सबको चौंका दिया था। 


पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास में इफ्तार पार्टी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।  वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। उनकी पार्टी सूत्रों की मानें तो सहनी आज शाम मुंबई से पटना आयेंगे और तेजस्वी की दावत में शामिल होंगे। उधर एलजेपी ( रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। चिराग आज 11 बजे दिल्ली से पटना पहुंचने वाले हैं। कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वो शाम 6 बजे राबड़ी आवास पहुंचेंगे। 


लालू परिवार की तरफ से बिहार के दोनो डिप्टी सीएम के साथ साथ पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी न्योता भेजा गया है।  बिहार बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं को बुलाया गया है। राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार की तैयारियां लगभग पूरी हैं। आवासीय परिसर में चार पंडालों का निर्माण कराया गया है। सांसदों-विधायकों और आरजेडी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए वीवीआइपी पंडाल बनाया गया। मीडिया की मौजूदगी को देखते हुए उनके लिए अलग व्यवस्था की गई है।