ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

फोटो लगाने पर सुशील मोदी ने तेजस्वी से किया सवाल, पूछा- क्या RJD शहाबुद्दीन को मानता है आदर्श

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर तेजस्वी पर निशाना साधा है। सुमो ने लिखा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राज्यस्तरीय जि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर तेजस्वी पर निशाना साधा है। सुमो ने लिखा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राज्यस्तरीय जिस बैठक में भाग लिया, उसमें सीवान के बाहुबली और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की तस्वीर लगी थी, जबकि शहाबुद्दीन हत्या और अपहरण के कई मामलों में सजायाफ्ता हैं। 

पूछा कई सवाल

तेजस्वी यादव को राजनीतिक बैठक में उनकी फोटो लगाने पर पूछा है कि क्या राजद शहाबुद्दीन को मौलाना अबुल कलाम आजाद और मजहरूल जैसा आदर्श मानता है? क्या शहाबुद्दीन की तस्वीर राजनीति के अपराधीकरण का बेशर्म समर्थन नहीं है?

परिवारवाद और पैसा रहा हावी

सुशील मोदी ने ट्वीट कर लालू प्रसाद पर भी निशाना साधा। लिखा कि 40 साल की राजनीति में केवल परिवारवाद और पैसा हावी रहा। सिद्धांत और विचार से उनका कोई वास्ता नहीं रहा।   जेपी आजीवन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़े, जबकि लालू प्रसाद ने अपनी पूरी सरकार और परिवार के कई सदस्यों को भ्रष्टाचार के गड्डे  में धंसा दिया।