ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मोदी ने तेजस्वी से पूछा- जब सीमांचल डूब रहा था तब क्यों नहीं गए, उस समय तो बैठे थे 46 AC वाले बंगले में

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कि कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. कहा कि जब सीमांचल डूब रहा था उस समय तेजस्वी क्यों नहीं गए. उस समय तो वह 46 एसी वाले बंगल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कि कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. कहा कि जब सीमांचल डूब रहा था उस समय तेजस्वी क्यों नहीं गए. उस समय तो वह 46 एसी वाले बंगले में बैठे थे. अब क्यों जा रहे हैं.

मोदी ने ट्वीट कर साधा निशाना

इसको लेकर मोदी ने ट्वीट किया कि’’सीमांचल के छह जिले लगभग हर साल कोसी और उसकी सहायक नदियों की बाढ़ से पीड़ित होते हैं, लेकिनतेजस्वी प्रसाद यादव विधायक, उप मुख्यमंत्री और विरोधी दल के नेता के नाते कभी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए इन जिलों में नहीं गए।.  2018 में जब सीमांचल के एक करोड़ लोग बाढ़, वर्षा और बीमारी से जूझ रहे थे, तब वे 46 एसी वाले सरकारी बंगले से ट्वीट कर राजनीति कर रहे थे. इस चुनावी साल में जब राजद को वोट के लाल पड़ने वाले हैं, वे नागरिकता कानून पर दुष्प्रचार करने सीमांचल जा रहे हैं.’’

सिर्फ वोट बैंक की राजनीति

मोदी ने कहा कि ‘’सीमांचल के लोग जब बाढ़ से घिरे, तब केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की टीम भेजी और लोगों की मदद करने में न किसी का धर्म पूछा, न कोई कागज मांगा.   राज्य सरकार के राहत और बचाव अभियान में भी कभी न भेदभाव किया गया, न नागरिकता का कोई सबूत मांगा गया।राजद और कांग्रेस ने सीमांचल की जनता को बाढ़ पीड़ित के रुप में नहीं, केवल वोटबैंक के रुप में देखा.’’

महागठबंधन के पास कोई विचारधारा नहीं

मोदी ने कहा कि ‘’महागठबंधन में शामिल दलों के पास न जनता की सेवा का कोई रोडमैप है, न कोई विचारधारा.   ये दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से द्वेष करते हैं, इसलिए इन दो लोकप्रिय नेताओं की हर बात का विरोध करना ही महागठबंधन की विचारधारा है.  द्वेष की राजनीति कभी बड़ी लकीर नहीं खिंच पाती.’’

टैग्स