ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सुशील मोदी ने मंत्री सुधाकर सिंह पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कहा.. लालू के दबाव में नीतीश बदलेंगे नीति

PATNA : बिहार में सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खासकर मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर

सुशील मोदी ने मंत्री सुधाकर सिंह पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कहा.. लालू के दबाव में नीतीश बदलेंगे नीति
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खासकर मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी कोटे के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।


बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने खुलासा किया है कि नीतीश कैबिनेट में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह गबन के मामले में लंबे समय तक जेल में रहे हैं। 60 लाख रुपए जमा करने पर कोर्ट से उन्हें जमानत मिली, जिसके बाद वे बाहर आए। उन्होंने बताया कि गबन के मामले में बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने जिला अदालत से अग्रीम जमानत के लिए कोशिश की थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। जिसके बाद सुधाकर सिंह ने हाई कोर्ट में बेल की अर्जी लगाई।


उन्होंने कहा कि 60 लाख रुपए जमा करने के बाद पटना हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद सुधाकर सिंह भभुआ जेल से जमानत पर बाहर आए। सुशील मोदी ने बताया कि अभी भी सुधाकर सिंह पर राज्य सरकार का 12 करोड़ से अधिक रुपए बकाया है। सुधाकर सिंह पर जो बकाया था उसे कोर्ट ने माफ नहीं किया है बल्कि वसूली की प्रक्रिया पर स्टे लगाया है। सुशील मोदी ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से पूछा है कि वे बताएं कि उनके ऊपर राज्य सरकार के 5 करोड़ से अधिक के गबन के मामले में केस दर्ज है या नहीं है और उन्हें इस गबन के लिए जेल में रहना पड़ा था या नहीं।


सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि क्या जिस व्यक्ति पर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप है और जिस मंत्री पर राज्य सरकार का 12 करोड़ का बकाया है क्या उसे मंत्री बनाए रखना उचित होगा। उन्होंने कहा कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने दोनों बेटे को मंत्री बनवा लिया और प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बेटे को मंत्री बनवा दिया। राज्य सरकार में ऐसा व्यक्ति मंत्री बना हुआ है जिस पर सरकार का बकाया है। गबन के आरोप में जेल जाना पड़ा और अभी भी उन पर यह राशि बकाया है। सुधाकर सिंह को 12 करोड़ रुपए राज्य सरकार को देने हैं। ऐसा भी हो सकता है कि लालू यादव एवं जगदानंद सिंह के दबाब की वजह से कही कोई नीति ही नहीं बदलावा दे। सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि वे ऐसे व्यक्ति को जल्द से मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।